आपके सितारेः शुक्रवार, 24 अप्रैल 2025 का राशिफल और 25 अप्रैल 2026 का पंचांग

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए तरक्की, अवसर और सामाजिक प्रभाव बढ़ाने वाला साबित होगा, जबकि कुछ राशियों को सावधानी और संयम के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित द्वारा प्रस्तुत 24 अप्रैल 2025 के राशिफल में स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि आज संवाद, संबंध और आर्थिक निर्णय कई लोगों की दिशा तय करेंगे। जहां कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, वहीं कुछ को जल्दबाजी और लापरवाही से बचने की सलाह दी गई है।

Apr 23, 2026 - 21:35
Apr 23, 2026 - 21:37
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 24 अप्रैल 2025 का राशिफल और 25 अप्रैल 2026 का पंचांग

मेष :- मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक सक्रियता बढ़ाने वाला है. विभिन्न चर्चाओं और कार्यक्रमों में प्रमुखता से शामिल होंगे. योग्यता और पुराने अनुभव का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा. सभी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलने से प्रेम संबंध मजबूत होंगे. संपर्क और संवाद की कला बहुत प्रभावी साबित होने वाली है.

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- वृष राशि के लोगों की घरेलू मामलों में काफी रुचि बनी रहेगी. आपसी खुशियों को बढ़ाने के लिए परिवार के साथ समय बिताएंगे. घर की साज-सज्जा और साज-संवार में रुचि रहेगी. आर्थिक मोर्चे पर पूरा ध्यान बचत बढ़ाने पर रहेगा. बैंकिंग से जुड़े कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी और आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- मिथुन राशि के जातक अपने कामकाज में नए तौर-तरीकों को बढ़ावा देंगे. कामकाजी स्थिति में सुधार होगा. रिश्तों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. लक्ष्य पाने पर पूरा जोर रहेगा. साहस और पराक्रम से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे. घर में सुख-सौख्य बना रहेगा और कामकाजी स्थिति पहले से कहीं अधिक संवर जाएगी.

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- आवश्यक मामलों में लापरवाही से पूरी तरह बचने की सलाह है. रुटीन कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. रिश्तों का सम्मान बनाए रखें, क्योंकि संबंधों के प्रति संवेदनशीलता काफी बढ़ी रहेगी. व्यावसायिक क्षेत्र में गलतियां करने से बचें और किसी भी प्रकार के बहस या विवाद में न पड़ें. दान-धर्म के कार्यों में रुचि बनी रहेगी.

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- सिंह राशि के लोग सभी के साथ बेहतर तालमेल से कामकाज संवारेंगे. कार्य व्यापार में उपलब्धियां अपेक्षा से बेहतर रहेंगी. प्रतिभा प्रदर्शन के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करेंगे और नवाचार पर विशेष जोर रहेगा. आकर्षक व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रेम पक्ष काफी मजबूत बना रहेगा और सबको साथ लेकर चलने की नीति पर कायम रहेंगे.

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- कन्या राशि के जातकों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई जिम्मेदारियां स्वीकार करने और नेतृत्व संभालने में आगे रहेंगे. आर्थिक और वाणिज्यिक विषयों में प्रदर्शन उम्दा रहेगा. साख और सम्मान समाज में बढ़ा हुआ महसूस होगा. प्रबंधन और पैतृक संस्कारों पर विशेष जोर रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. उत्साह से भरे रहेंगे.

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- तुला राशि के जातकों के लिए भाग्य की प्रबलता बनी हुई है. कार्य व्यापार में तेजी आएगी और उन्नति के प्रयास सफल होंगे. वाणिज्यिक चर्चाओं को गति मिलेगी और लाभकारी योजनाओं पर अमल बढ़ेगा. आर्थिक पक्ष काफी बेहतर रहेगा, जिससे हर्ष और उत्साह के साथ कार्य करेंगे. अपनों के साथ समय बहुत आनंद के साथ बीतेगा.

भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें. व्यवस्थित ढंग से कार्यों को आगे बढ़ाएं और निजी मामलों में किसी भी दबाव की स्थिति को टालने की कोशिश करें. पारिवारिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है. यात्रा के दौरान सतर्कता बनाए रखें और विरोधियों की सक्रियता पर नजर रखें.

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- विविध मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी और परिवार में सुख का संचार होगा. औद्योगिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें. अपनों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. वाणी और व्यवहार में मिठास बनाए रखना जरूरी है. किसी भी नई पहल को करने से बचें. व्यवस्था संचालन में सजगता रखें और विवेक के साथ काम निकालें.

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- मकर राशि के जातकों को आर्थिक कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है. किसी भी प्रकार की ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें. आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करें और भेंटवार्ता के दौरान सहजता बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में समकक्षों के साथ बेहतर तालमेल रखना हित में होगा. मेहनत से कार्य व्यापार को संवारेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- बहुत तेज गति से लक्ष्यों को साधने की कोशिश करेंगे. मित्रों की मदद से कामकाज को संवारने में आसानी होगी. आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी और व्यवस्था मजबूत रहेगी. परीक्षा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से खुशी रहेगी. कार्यक्षमता काफी बेहतर रहेगी.

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- सबका साथ और समर्थन मिलेगा. अपनों के साथ सुखद पलों को साझा करने का अवसर मिलेगा. पारिवारिक संबंधों में किसी भी प्रकार की असहजता से बचें और बड़ों की बात ध्यान से सुनें. जिम्मेदारों का सानिध्य प्राप्त होगा और पैतृक पक्ष से भी सहयोग मिलेगा. तालमेल के साथ आगे बढ़ने से व्यावसायिक सफलता मिलने की पूरी संभावना है.

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-25 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह - पक्षः वैशाख, शुक्ल।

तिथिः नवमी शाम 06:27 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।

चंद्र राशिः कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 08:04 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।

योगः गण्ड रात्रि 11:43 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:51 बजे से 12:43 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:46 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:48 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहारः श्री सीता नवमी, गण्डमूल।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः चल रहे है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor