आपके सितारेः मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 का राशिफल और 29 अप्रैल 2026 का पंचांग

28 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Apr 27, 2026 - 22:29
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 का राशिफल और 29 अप्रैल 2026 का पंचांग

मेष :- उग्र स्वभाव पर संयम रखने की जरूरत है. शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा. अधिक परिश्रम के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी. संतान के विषय में चिंता हो सकती है. काम की भागदौड़ के कारण परिजनों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. नकारात्मक विचार, बोली या किसी घटना से दूर रहें. पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है.
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ काम कर सकेंगे. कार्य का फल अपेक्षानुसार मिलेगा. पिता या माता से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे. अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी. सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा. आर्थिक व्यवहार में सफलता प्राप्त होगी. संतान के पीछे खर्च होगा. जीवनसाथी के साथ पुराना विवाद दूर हो सकेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि मिलेगी.
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- दिन का आरंभ ताजगी से होगा. किस्मत साथ देगी. सतत बदलते विचार से निर्णय लेने में असहजता रह सकती है. नए काम शुरू कर सकेंगे. मित्रों, सगे-सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. भाग्य साथ रहने से आर्थिक लाभ संभव है. कार्यस्थल पर साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा.
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- अज्ञात भय परेशान करेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव हो सकता है. अभिमान किसी के दिल को चोट पहुंचा सकता है. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे. अत्यधिक खर्च संभव है. मन में असंतोष रहेगा. गलत या नियम विरुद्ध कार्य से दूर रहें. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है.
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- आत्मविश्वास और निर्णयशक्ति में वृद्धि से सही दिशा में आगे बढ़ सकेंगे. समाज में ख्याति बढ़ेगी. बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. मन प्रफुल्लित रहेगा. गुस्से पर नियंत्रण रखें. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा, बाहर के भोजन से बचें.
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- शारीरिक और मानसिक परेशानी रह सकती है. स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ संभव है. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है. अचानक बड़े खर्च हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधीनस्थों से काम लेना कठिन रहेगा. कोर्ट-कचहरी के कार्यों से दूर रहें. यात्रा में विशेष सावधानी आवश्यक है.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी. आय में वृद्धि होगी. नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. पदोन्नति के योग बन सकते हैं. परिजनों और मित्रों के साथ खुशी के पल बितेंगे. प्रवास आनंददायक रहेगा. व्यापार में वृद्धि और आर्थिक लाभ संभव है.
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बड़े अधिकारियों और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. मार्गदर्शन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे. संतान की प्रगति से संतोष मिलेगा. दिया गया उधार वापस मिल सकता है.
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है. कार्य करने में उत्साह की कमी रहेगी. मन में चिंता बनी रह सकती है. व्यवसाय और नौकरी में परेशानी संभव है. नया संबंध शुरू करने से पहले विचार करें. कार्यों में सफलता में विलंब हो सकता है. विरोधियों या उच्च अधिकारियों से विवाद से बचें.
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- नकारात्मकता से दूर रहें. अचानक अनावश्यक खर्च या बीमारी पर धन व्यय हो सकता है. व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद संभव है. उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखें. सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक कुशलता से कार्य पूरे होंगे.
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- दिन घूमने-फिरने और मनोरंजन में व्यतीत होगा. परिवार और मित्रों के साथ स्वादिष्ट भोजन का अवसर मिलेगा. अच्छे वस्त्र, आभूषण और वाहन की प्राप्ति हो सकती है. व्यवसाय में साझेदारी बेहतर रहेगी. सम्मान मिलेगा. आत्मविश्वास से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- दैनिक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे. घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. सहकर्मियों के सहयोग से कार्य सरल होंगे. ननिहाल से लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-29 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माहः वैशाख।

पक्षः शुक्ल।

तिथिः त्रयोदशी शाम 07:51 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशिः कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः हस्त नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:16 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।

योगः हर्षण रात्रि 08:52 बजे तक, उपरांत वज्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:43 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:50 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor