आपके सितारेः गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 का राशिफल और 01 मई 2026 का पंचांग

30 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 मई, 2026 का पंचांग भी।

Apr 29, 2026 - 22:30
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 का राशिफल और 01 मई 2026 का पंचांग

मेष :- सामाजिक व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अनचाही यात्रा को टाल दें। घर के वरिष्ठ लोगों के साथ तालमेल बनाकर ही कोई काम करें। कार्यक्षेत्र में विस्तार से जुड़ी योजनाएं बनेंगी और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। लेकिन इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें, वरना आर्थिक समस्या में फंस सकते हैं। घर में भी खुशी का वातावरण रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद फायदेमंद साबित होगी। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है, वरना संबंध खराब हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध और गहरे होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। अत्यधिक तनाव और कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- संतान पक्ष की तरफ से मन में प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक गतिविधियों पर ज्यादा खर्च होने से कुछ चिंता रह सकती है। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। भावनाओं में बहकर लिए गए कुछ फैसले गलत भी हो सकते हैं। मुश्किल समय में जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग संबल बढ़ाएगा। लेकिन विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- दिनचर्या व्यस्त रहेगी। पिछले कुछ समय से अगर किसी डील को लेकर प्लानिंग चल रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें, वरना इनका कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है। दैनिक आय में भी कुछ वृद्धि होगी। खानपान से जुड़ी गतिविधियों में सुधार आएगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों में लापरवाही की वजह से कुछ गलतियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- दिन का अधिकतर समय किसी करीबी व्यक्ति की मदद में बीत जाएगा और ऐसा करके खुशी मिलेगी। धैर्य और विवेक का उपयोग करके किसी भी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। स्थान परिवर्तन से जुड़े योग भी बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- व्यवहार और वाणी से लोग आकर्षित होंगे। कोई रुका हुआ निजी काम पूरा होने वाला है और मानसिक शांति महसूस होगी। पारिवारिक और कारोबारी काम दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता बनी रहेगी। व्यवसाय में नवीनीकरण या सुधार से जुड़ी गतिविधियों में कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी सरसता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। किसी मित्र की मदद से पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से राहत मिलेगी। सोच-समझकर पैसा खर्च करें। दिनभर के कामकाज के बाद शरीर को पूरा आराम दें। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से निजी काम रुक सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। जोखिम वाले कामों से दूर रहें। दुर्घटना या चोट लगने की स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- दिखावे के चक्कर में अनाप-शनाप खर्च हो सकता है। कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी हो सकती है, जिससे मनोबल में कमी आएगी। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवाओं को और ज्यादा मेहनत की जरूरत है। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में चल रहे मतभेद दूर होंगे और आपसी संबंधों में सुधार आएगा। संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- कोई मन मुताबिक काम बनने से उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। युवाओं को जैसा भी रोजगार से जुड़ा अवसर मिले, उसे हासिल कर लेना चाहिए। महिलाओं को निजी और प्रोफेशनल गतिविधियों के बीच तालमेल रखने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। भाई या किसी करीबी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- किसी प्रिय मित्र से मुलाकात खुशी देगी। प्रयास करने पर कहीं उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय में कोई सुनहरा अवसर मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी या परिवार के लोगों की सलाह कारगर साबित होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवा वर्ग के लिए व्यवसाय में उन्नति के नए अवसर सामने आएंगे।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- कोई पुराना मनमुटाव दूर होगा और संबंधों में मधुरता आएगी। लेनदेन से जुड़े मामलों में लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। विवाह की प्लानिंग भी हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से आत्मबल में कमी आ सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आय की स्थिति बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- किसी गुरु तुल्य व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिसके प्रभाव से दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। इस समय उधार देना और लेना दोनों पर रोक लगाने की जरूरत है। कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से मनोबल में कमी आ जाती है। प्रेम संबंधों के मामले में भी स्थिति कुछ अच्छी नहीं चल रही है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल : 9893118788

Top of Form

-01 मई 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह - पक्षः वैशाख, शुक्ल।

तिथि: चतुर्दशी रात्रि 10:52 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा रहेगी।

चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र कल तड़के 04:35 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्धि रात्रि 09:13 बजे तक, उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:42 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:41 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:51 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा, स्नान, दान व्रत की पूर्णिमा, चित्रा पूर्णनामी।

विशेष दिवस: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः प्रातः 10:00 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor