आपके सितारेः बुधवार, 25 फरवरी 2026 का राशिफल

25 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 24, 2026 - 23:19
 0
आपके सितारेः बुधवार, 25 फरवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
पूरा ध्यान धन के प्रबंधन और व्यावहारिक सोच पर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता की तलाश रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा। सेहत के लिए गले का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मतभेद संभव हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :-
चंद्रमा राशि में उच्च के होकर विराजमान हैं, जो व्यक्तित्व में विशेष आकर्षण और स्पष्ट निर्णय लेने की शक्ति देंगे। करियर में दसवें भाव की पंचग्रही हलचल के बावजूद सौम्यता और धैर्य कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। प्रेम संबंधों में पुराने विवाद सुलझाने और गहराई लाने के लिए दिन श्रेष्ठ है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :-
बारहवें भाव में उच्च के चंद्रमा रचनात्मक कल्पना और गहरी शोध के लिए अनुकूल हैं। लव लाइफ में निजी और भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा। बुध बौद्धिक विकास में सहायक रहेंगे और मंगलदेव आर्थिक गुत्थियों को सुलझाने का अनुशासन देंगे। गुप्त धन लाभ की संभावना है। अचानक खर्चों के प्रति सतर्कता जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :-
आत्ममंथन से निकलकर सामाजिक और आर्थिक लाभ प्राप्त करने का समय है। ग्यारहवें भाव में उच्च के चंद्रमा आय के नए स्रोत और प्रभावशाली मित्रों का सहयोग दिलाएंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक भरोसा और स्थिरता रहेगी। किसी मित्र के माध्यम से गंभीर व्यक्ति से परिचय संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और दीर्घकालिक निवेश के लिए दिन शुभ है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी विशेषज्ञ के रूप में पहचान देंगे और राय को महत्व मिलेगा। प्रेम जीवन में मर्यादा और सम्मान का भाव रहेगा। शाम को सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता रिश्तों में नई ऊर्जा भरेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी के कार्यों में साथियों के व्यवहार से दबाव महसूस हो सकता है, शांति बनाए रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
नवम भाव के चंद्रमा यात्रा, कानूनी कार्य और उच्च शिक्षा में सकारात्मक परिणाम देंगे। करियर में दूरगामी योजनाएं बनाने और जटिल कार्यों को व्यवस्थित करने में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में दिखावे के बजाय गहराई और गंभीरता का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में भाग्य का साथ मिलेगा, विदेशी निवेश से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :-
उच्च के चंद्रमा जटिल आर्थिक मामलों को शांति से सुलझाने की क्षमता देंगे। करियर में कुशल रणनीतिकार के रूप में उभरने और छिपे व्यावसायिक अवसर पहचानने का समय है। लव लाइफ में देनदारी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। शासित संपत्ति या बोनस से लाभ संभव है। जोखिम भरे निवेश से बचाव आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :-
नए व्यापारिक सहयोग या लाभकारी समझौते की प्रबल संभावना है। करियर में कुशल मध्यस्थ की भूमिका निभाकर व्यावसायिक वार्ताओं में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग बड़ी ताकत बनेगा। संयुक्त निवेश या साझेदारी से लाभ के योग हैं। घरेलू शांति थोड़ी प्रभावित हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :-
मन की ऊर्जा को सही दिशा देने और सकारात्मक सोच बनाए रखने का समय है। करियर में रुके हुए कार्यों और जरूरी कागजातों का निपटारा होगा, जिससे भविष्य की प्रगति का मार्ग खुलेगा। जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों में सहयोग संबंधों को मधुर बनाएगा। आर्थिक रूप से बजट नियंत्रण और ऋण प्रबंधन पर ध्यान देना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :-
दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिसे कुशलता से निभाया जाएगा। सख्ती से बचना आवश्यक है ताकि व्यवहार रूखा न लगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। पुराने निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा। स्वास्थ्य अच्छा और ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :-
विवाद से बचने के लिए सोच-समझकर वाणी प्रयोग आवश्यक है। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। करियर में शांत और सुलझे हुए नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचान बनेगी और निर्णय प्रभावी सिद्ध होंगे। आर्थिक रूप से बचत पर ध्यान देना और पारंपरिक निवेश अपनाना लाभकारी रहेगा। मंगल-राहु की युति बेचैनी या उग्रता बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :-
आत्मविश्वास के साथ बात रखने और कार्यक्षेत्र में मजबूती लाने का समय है। करियर में तरक्की सही संपर्कों और आत्मविश्वास से होगी। आर्थिक रूप से नेटवर्किंग से स्थिति सुधरेगी, लेकिन बड़े निर्णय से पहले बजट जांच आवश्यक है। बारहवें भाव के मंगल-राहु प्रभाव से नींद संबंधी समस्या या अज्ञात भय संभव है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइल : 9893118788

-26 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह/पक्ष: माघ - फाल्गुन,
पक्ष: शुक्ल।

तिथि: दशमी अर्द्धरात्रि 12:33 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।

चंद्र राशि: मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र मध्याह्न 12:11 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

योगः प्रीति रात्रि 10:33 बजे तक, उपरांत आयुष्यमान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:08 बजे से 12:55 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:45 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:18 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor