आपके सितारेः शनिवार, 04 जुलाई 2026 का राशिफल और रविवार, 04 जुलाई 2026 का पंचांग
04 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष
योजनाबद्ध तरीके से कामों को क्रमबद्ध करना सफलता देगा। कोई मुश्किल काम भी हल हो सकता है। भूमि या वाहन की खरीदारी से जुड़े कार्यों में गति आएगी। कार्यशैली और व्यवहार की प्रशंसा होगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कुछ पारिवारिक या रिश्तेदारों से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना कर्ज भी लेना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ
पारिवारिक विवादों को समय पर निपटा लेना आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही करना उचित नहीं है। फाइनेंस से जुड़े कामों को मजबूत रखें। हार्डवेयर से जुड़े कारोबार में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन सकती है। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में अस्त-व्यस्त माहौल रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन
हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी और अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। महिलाएं विशेष रूप से व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगी। मेहनत और सजगता दिन को बेहतर बनाएगी। व्यर्थ के वाद-विवाद और नकारात्मक परिस्थितियों से दूर रहें। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में समय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में अपनापन महसूस होगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5
कर्क
प्रॉपर्टी की सेल-परचेज से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें और दूसरों के मामले में हस्तक्षेप भी न करें। कारोबार में पैसों से जुड़े लेनदेन को स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धि मिलेगी। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग घर में सुकून भरा माहौल बनाए रखेगा। सभी सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
सिंह
संतुलित व्यवहार से शुभ-अशुभ हर परिस्थिति में उचित सामंजस्य बना रहेगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। कुछ विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन चिंता की बात नहीं है। व्यावसायिक रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और रिश्तों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2
कन्या
रुका हुआ कोई काम अचानक बन जाएगा और कार्यप्रणाली की सराहना होगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी काम की वजह से अनचाहे दौरे पर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहने से मन प्रसन्न रहेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण थकान रह सकती है, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6
तुला
लाभदायक जनसंपर्क स्थापित होंगे। नया वाहन खरीदने की योजना है तो उस पर तुरंत काम किया जा सकता है। व्यवसाय में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। युवाओं को करियर से जुड़ी उपलब्धि मिलने से सुकून मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में किसी व्यक्तिगत बात को लेकर तनाव रह सकता है। प्रेम प्रसंगों के विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक
दिन अनुकूल रहेगा। कुछ नया और बेहतर सीखने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी। संतान का मार्गदर्शन करते रहें, वरना किसी गतिविधि की वजह से घर में तनाव हो सकता है। अनावश्यक यात्रा से बचें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में मुनाफे की स्थिति रहेगी। घर की गतिविधियों में सहयोग बना रहेगा और वातावरण सुखद रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8
धनु
दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति चिंता बढ़ा सकती है। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा और दैनिक आय बढ़ेगी। जोखिम वाले कार्यों से दूरी रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1
मकर
व्यक्तिगत मामलों से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा होने से सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे और बेहतर परिणाम के लिए प्रयास करेंगे। व्यावसायिक परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। किसी परिचित के माध्यम से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जीवनसाथी और परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ
परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा और कई अच्छे अवसर मिलेंगे। कुछ नया सीखने में भी समय बीतेगा। कारोबार में नए काम की योजना बनेगी। खानपान से जुड़े व्यवसाय में लाभ रहेगा। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंध उजागर होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4
मीन
भाग्य के सहयोग से हर मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पेशेवर वार्ताएं सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे। प्रशासनिक विषयों में तेजी आएगी। महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी। व्यावसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उछाल रहेगा। इच्छित उपलब्धियां प्राप्त होंगी और चारों ओर सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल : 9893118788
Top of Form
05 जुलाई 2026 का पंचांग
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माहः आषाढ़।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः पंचमी अपराह्न 01:30 बजे तक, उपरांत षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशिः कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः शतभिषा नक्षत्र अपराह्न 03:12 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः आयुष्यमान योग शाम 04:40 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:30 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः पंचक।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।