आपके सितारेः रविवार, 05 जुलाई 2026 का राशिफल और सोमवार, 06 जुलाई 2026 का पंचांग

06 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 4, 2026 - 22:23
 0
आपके सितारेः रविवार, 05 जुलाई 2026 का राशिफल और सोमवार, 06 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष: पारिवारिक और व्यवसायिक दायित्वों को निभाने में काफी हद तक सफलता मिलेगी। इससे मानसिक सुकून और आत्मविश्वास बना रहेगा। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो किसी की मदद से उसके हल होने की बेहतर संभावना है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी होने की आशंका है। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या दिनचर्या को कुछ अस्त-व्यस्त कर सकती है।

भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 1

वृषभ: संयमित व्यवहार और विनम्रता से कोई काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। संबंधियों के सहयोग से कई समस्याओं का समाधान होगा। व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में बहुत सूझबूझ और सावधानी से निर्णय लें, क्योंकि परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हैं। सरकारी कामों में भी रुकावट आ सकती है। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है।

भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन: अनुकूल समय है। उदार और सहज स्वभाव ही सफलता का कारण बनेगा। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति वाला रहेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे। कारोबार में कुछ प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी, लेकिन उसे हल करने में तुरंत किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा | भाग्यशाली अंक: 6

कर्क: दिन सामान्य रहेगा। काम समय पर पूरे हो जाएंगे, लेकिन इसके लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति भरा रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित व्यवसाय में अभी मंदी का असर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इसलिए कामों को सावधानी और लगन से करें। जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग: मटमैला | भाग्यशाली अंक: 9

सिंह: नई योजनाओं और कामों के प्रति रुचि बढ़ेगी। यह लाभदायक साबित होगी। उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित अच्छा प्रस्ताव आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में कमी आने से कुछ तनाव रह सकता है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाए रखें। प्रेम संबंध सकारात्मक और मर्यादापूर्ण बने रहेंगे।

भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 5

कन्या: कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो प्रयास करने पर वापस मिल सकता है। कोई खास काम मन मुताबिक तरीके से पूरा होने से सुकून रहेगा। परिवार से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो उसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है, लेकिन जल्दी ही समय पक्ष में होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा | भाग्यशाली अंक: 6

तुला: दिन खुशहाली भरा रहेगा। कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, वे किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। समाज और सोसाइटी में मान-सम्मान बना रहेगा। सेविंग को बिना सोचे-समझे खर्च न करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ समय बिताने से आपसी मतभेद दूर होंगे। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक और सहयोगपूर्ण संबंध रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।

भाग्यशाली रंग: जरीम कलर | भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक: अनुभवी और सकारात्मक लोगों के अनुभव सहायक रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में समाधान ढूंढने की क्षमता मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। रुपए-पैसे के लेनदेन से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें। घर में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की योजनाओं में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 9

धनु: घर में किसी न किसी काम को लेकर चल रही व्यस्तता थका सकती है। मन में नकारात्मक विचारों को स्थान न दें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से कुछ दिक्कतें आएंगी, जिन्हें समझदारी से सुलझा लेंगे। कारोबार को लेकर कोई दूरदराज की यात्रा का प्लान बन सकता है। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और बाहरी खानपान से परहेज रखें। ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा।

भाग्यशाली रंग: क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक: 3

मकर: किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात वरदान साबित होगी। यदि स्थान परिवर्तन से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उसके लिए अनुकूल समय है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े काम निपटाने के लिए उचित समय है। सभी काम व्यवस्थित रूप से पूरे होते जाएंगे। हालांकि किसी छोटी-सी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका है। जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

भाग्यशाली रंग: मटमैला | भाग्यशाली अंक: 8

कुम्भ: संपर्कों को और मजबूत करने से कुछ सहायता मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का समाधान होगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विचारों और आत्मबल को मजबूत करेगा। किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार का तनाव बना रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। दांपत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा।

भाग्यशाली रंग: नीला | भाग्यशाली अंक: 7

मीन: अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में कहीं न कहीं से मदद मिलेगी। कुछ नए अनुभव भी हासिल होंगे। संतान पक्ष की शिक्षा या पढ़ाई से संबंधित संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। व्यवसाय में ज्यादा जिम्मेदारियां रहेंगी और कार्यभार भी बढ़ेगा। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग: धानी | भाग्यशाली अंक: 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

-06 जुलाई 2026 का पंचांग-

वार: सोमवार।

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

माह: आषाढ़।

पक्ष: कृष्ण।

तिथि: षष्ठी अपराह्न 01:47 बजे तक। इसके बाद सप्तमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: प्रातः 09:57 बजे तक कुम्भ। इसके बाद मीन राशि रहेगी।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शाम 04:07 बजे तक। तत्पश्चात उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योग: सौभाग्य योग अपराह्न 03:51 बजे तक। इसके बाद शोभन योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदय: प्रातः 05:31 बजे।

सूर्यास्त: सायं 07:16 बजे।

राहुकाल: प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: पंचक।

विशेष दिवस: कोई नहीं।

पंचक: चल रहे हैं।

मूल: नहीं है।

भद्रा: अपराह्न 01:47 बजे से अर्द्धरात्रि 01:41 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor