आपके सितारेः रविवार, 12 जुलाई 2026 का राशिफल और सोमवार, 13 जुलाई 2026 का पंचांग
12 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष
आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत और आत्मविश्वास रंग लाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को नए निवेश से लाभ होगा और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन
आज वाणी और बुद्धिमत्ता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में सुझावों को महत्व मिलेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। किसी नई योजना पर कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क
आज धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन समझदारी और मेहनत सफलता दिलाएगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह
आज का दिन सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार और नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या
आज का दिन मेहनत और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बचत बढ़ेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सेविंग को बिना सोचे-समझे खर्च न करें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला
आज का दिन खुशहाली, संतुलन और सामंजस्य का रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक
आज आत्मविश्वास और साहस सबसे बड़ी ताकत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियों का सामना सफलतापूर्वक होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि क्रोध और जल्दबाजी से बचना आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु
आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर
आज जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत और अनुशासन की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ
आज का दिन नई योजनाओं और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलने की संभावना है। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन
मीन राशि के लोगों के लिए अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। आज का दिन आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी पुराने प्रयास का शुभ फल प्राप्त हो सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग और स्नेह मिलेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
Bottom of Form
-13 जुलाई 2026 का पंचांग-
वार: सोमवार।
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
माह: आषाढ़।
पक्ष: कृष्ण।
तिथि: चतुर्दशी रात्रि 06:49 बजे तक, उपरांत अमावस्या रहेगी।
चंद्र राशि: दिन-रात मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 05:41 बजे तक, उपरांत आर्द्रा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:51 बजे तक, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
योग: ध्रुव योग सायं 04:00 बजे तक, उपरांत व्याघात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग एवं अमृतसिद्धि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:34 बजे।
सूर्यास्त: सायं 07:15 बजे।
राहुकाल: प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: प्रातः 08:39 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।