आपके सितारेः सोमवार, 13 जुलाई 2026 का राशिफल और मंगलवार, 14 जुलाई 2026 का पंचांग

13 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 12, 2026 - 22:54
 0
आपके सितारेः सोमवार, 13 जुलाई 2026 का राशिफल और मंगलवार, 14 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष

व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किसी नई साझेदारी या निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी बदलने की योजना पर कार्य हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ

आर्थिक मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यशैली और धैर्य की प्रशंसा होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों और लाभदायक अवसरों का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग खोलेंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन

विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क

किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या अपनाएं। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह

दिन सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार और नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या

दिन मेहनत और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बचत बढ़ेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला

दिन संतुलन और सामंजस्य बनाए रखने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- जरीम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक

आत्मविश्वास और साहस सबसे बड़ी ताकत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियों का सामना सफलता के साथ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गुस्से और जल्दबाजी से बचना लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु

भाग्य पूरा साथ देगा। नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के योग बन रहे हैं। नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर

जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत और अनुशासन की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ

दिन नई योजनाओं और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलने की संभावना है। मित्रों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन

दिन आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी पुराने प्रयास का शुभ फल प्राप्त हो सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में विश्वास और निकटता बढ़ेगी। भगवान शिव की आराधना से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788

Top of Form

-14 जुलाई 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माहः आषाढ़।

पक्षः कृष्ण।

तिथिः अमावस्या अपराह्न 03:12 बजे तक, उपरांत अमावस्या रहेगी।

चंद्र राशिः शाम 06:48 बजे तक मिथुन, उपरांत कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पुनर्वसु नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:09 बजे तक, उपरांत पुष्य रहेगा।

योगः व्याघात पूर्वाह्न 11:57 बजे तक, उपरांत हर्षण योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:34 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः दर्श अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor