आपके सितारेः बुधवार, 22 जुलाई 2026 का राशिफल और गुरुवार, 23 जुलाई 2026 का पंचांग
22 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति मिलने के योग हैं। नौकरी में साथी सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठ सहकर्मियों का साथ मिलेगा। विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। बिजली आधारित कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- चतुर बुद्धि से काम निकालने में सफलता मिलेगी। वस्त्र और शृंगार की वस्तुओं का कारोबार करने वालों की कमाई में वृद्धि होगी। पूर्व में किया गया निवेश आर्थिक लाभ दिला सकता है। नया काम या कारोबार शुरू करने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कला और वाणी-कौशल का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ रहेगा। अच्छी डील मिलने से बिना योजना के खरीदारी होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- अटके और अधूरे कार्य पूरे होंगे। मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवहारकुशलता से विरोधियों को भी पक्ष में किया जा सकेगा। राजनीतिक क्षेत्र के संपर्क लाभदायक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ रहेगा। चतुर बुद्धि और अनुशासन से परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। मित्रों और शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों का साथ मिलेगा। कोई मित्र या पूर्व परिचित मददगार साबित हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। रुचिकर भोजन मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- भाग्य किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ का अवसर प्रदान करेगा। शिक्षा और शिक्षण के कार्यों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं का आगमन होगा। कहीं फंसा धन वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तालमेल बना रहेगा। नौकरी में दिन मिलाजुला रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरीम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- किसी कारणवश कार्यों में बाधा आ सकती है, इसलिए प्रबंधन क्षमता और प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना उचित रहेगा। साहसिक कार्यों और खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन होगा। किराना कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- अचानक बनी परिस्थितियों के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है, लेकिन दिन के दूसरे भाग में गति मिलेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में लाभदायक डील मिलने की संभावना है। नया और रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- करियर में लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी टेंडर के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कार्ययोजना को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। किसी पूर्व परिचित या मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्र के रूप में द्वेष रखने वाले लोगों से सावधान रहना होगा, इसलिए किसी पर आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से बचना उचित रहेगा। गूढ़ विद्याओं में रुचि बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग हैं। लगन और प्रयास से विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल बनाया जा सकेगा। नौकरी में साथी सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। साहसिक निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788
Top of Form
23 जुलाई 2026 का पंचांग
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - आषाढ़।
पक्ष - शुक्ल।
तिथि: नवमी प्रातः 07:03 बजे तक, उपरांत दशमी रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 07:01 बजे तक तुला, उपरांत वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:42 बजे तक, उपरांत अनुराधा रहेगा।
योगः शुभ, शाम 07:20 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:39 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:11 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।