आपके सितारेः गुरुवार, 23 जुलाई 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 का पंचांग
23 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत और सक्रियता से भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आलस्य छोड़कर समय का सही उपयोग करना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की सराहना या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने से कार्य आसान होंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- वृषभ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कुछ अनियोजित खर्च आर्थिक योजना को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करना उचित रहेगा। हालांकि, भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों को नए ग्राहकों या लाभदायक सौदे का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- मिथुन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी तथा वरिष्ठ अधिकारी काम की प्रशंसा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- कर्क राशि के जातकों के लिए खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना आवश्यक रहेगा। यदि किसी साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने की योजना है तो पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ना उचित रहेगा। परिवार के सदस्य हर परिस्थिति में सहयोग करेंगे और घर का माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर चर्चा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ और प्रगति देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी और भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने से कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, क्योंकि छोटी-सी बात विवाद का रूप ले सकती है। परिवार में किसी मुद्दे पर विचारों का मतभेद हो सकता है, इसलिए शांत रहकर बात करना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कन्या राशि के जातकों के लिए दिन कई मामलों में लाभदायक रहेगा। करियर और व्यापार दोनों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को मनचाहा प्रस्ताव मिलने की संभावना है। व्यापार में पुराने निवेश का लाभ मिलेगा और आय बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम संबंधों में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- तुला राशि वालों के लिए दिन सफलता और उन्नति लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से आय के नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिल सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- धनु राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि कुछ मामलों में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और सरकारी योजनाओं या सरकारी कार्यों से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मधुर पल बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- मकर राशि के जातकों को हर कार्य सोच-समझकर करना होगा। लापरवाही या आलस्य महत्वपूर्ण कामों में बाधा डाल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। न किसी को उधार दें और न किसी से उधार लें। निवेश से जुड़े फैसले दूसरों की सलाह पर लेने से बचना बेहतर रहेगा। वैवाहिक और प्रेम जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुंभ :- कुंभ राशि वालों के लिए दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। निवेश करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग भी बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- मीन राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत का पूरा फल दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में लगन और समर्पण की सराहना होगी। लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य मित्रों के सहयोग से पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788
24 जुलाई 2026 का पंचांग
वारः शुक्रवार
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - आषाढ़
पक्ष - शुक्ल
तिथिः दशमी प्रातः 09:12 बजे तक उपरांत एकादशी रहेगी।
चंद्र राशिः दिनरात वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः अनुराधा नक्षत्र कल प्रातः 04:36 बजे तक उपरांत ज्येष्ठा रहेगा।
योगः शुक्ल शाम 08:11 बजे तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 बजे से 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धियोग, रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:39 बजे।
सूर्यास्तः सायं 7:11 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कल प्रातः 04:36 बजे से प्रारंभ।
भद्राः रात्रि 10:22 बजे से कल प्रातः 11:34 बजे तक।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।