आपके सितारेः गुरुवार, 11 जून 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 12 जून 2026 का पंचांग

11 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 जून, 2026 का पंचांग भी।

Jun 10, 2026 - 22:46
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 11 जून 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 12 जून 2026 का पंचांग

मेष :- कार्यक्षेत्र में मेहनत और आत्मविश्वास का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किसी नई योजना पर कार्य चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति की संभावना बन सकती है। व्यापारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ और विस्तार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन संबंधी मामलों में स्थिति मजबूत होगी। बचत बढ़ाने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में विश्वास और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- वाणी और बुद्धिमत्ता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में प्रगति के योग हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच आवश्यक होगी।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार में लाभ और नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। मेहनत और अनुशासन की सराहना होगी। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना आवश्यक होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों को लेकर गंभीरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। योजनाएं सफल हो सकती हैं और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों को अच्छे लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में प्रेम और सहयोग का वातावरण बना रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह लाभदायक सिद्ध हो सकती है। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से तनाव से बचना और नियमित दिनचर्या बनाए रखना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति सफलता दिलाएगी। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना बेहतर होगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- दिन भाग्यवृद्धि और सफलता का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत और सकारात्मक सोच अच्छे परिणाम देगी। नौकरी में उन्नति और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय में वृद्धि की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- दिन करियर और जिम्मेदारियों पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और अनुशासन का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और बचत बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों को अधिक समय देने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- दिन रचनात्मकता और नवीन विचारों का रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुझावों को महत्व मिलेगा। नई योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में संवाद और समझ बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- दिन आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से विशेष रहेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी और मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी पुराने प्रयास का शुभ परिणाम मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखना आवश्यक होगा। परिवार का सहयोग और स्नेह मिलेगा। प्रेम जीवन में निकटता और विश्वास बढ़ेगा। ध्यान, योग और पूजा-पाठ में मन लगेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-12 जून 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - ज्येष्ठ (अधिक)।

पक्ष - कृष्ण।

तिथि: द्वादशी शाम 07:36 बजे तक, उपरांत त्रयोदशी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र प्रातः 07:28 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र प्रातः 04:05 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।

योगः अतिगंड रात्रि 09:26 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:50 बजे से 12:45 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:12 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: अधिक परम एकादशी पारण, गण्डमूल, अधिक प्रदोष व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: प्रातः 07:28 बजे पर समाप्त।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor