आपके सितारेः रविवार, 28 जून 2026 का राशिफल और सोमवार, 29 जून 2026 का पंचांग

28 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 जून, 2026 का पंचांग भी।

Jun 28, 2026 - 11:54
 0
आपके सितारेः रविवार, 28 जून 2026 का राशिफल और सोमवार, 29 जून 2026 का पंचांग

मेष :- करियर में अचानक से काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी न करें। बिजनेस में कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें और धन के लेन-देन में पूरी तरह सतर्कता बरतें। लव लाइफ में साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, बहस करने के बजाय शांति से बात करना ही उचित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यों को पूरी एकाग्रता से करें।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- करियर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम की अधिकता व्यस्त रख सकती है। बिजनेस में नई साझेदारी या सौदों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लव लाइफ में साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य है, बस खान-पान का विशेष ध्यान रखें। प्राथमिकताओं को तय करें और फालतू के कामों में समय बर्बाद न करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- शत्रुओं व बाधाओं पर हावी रहेंगे। बिजनेस में कोई पुराना निवेश अच्छा लाभ दिला सकता है। लव लाइफ में साथी के साथ तालमेल बहुत ही सुंदर रहेगा और एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर समझेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग सलाह को महत्व देंगे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- जटिल कार्यों को आसानी से निपटा लेंगे। बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभ के द्वार खोलेंगे। लव लाइफ में साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मानसिक रूप से काफी शांति महसूस करेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत या किसी बड़े प्रोजेक्ट की योजना बना सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, प्रयासों में अपार सफलता प्राप्त होगी।

भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें। बिजनेस में आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें और किसी पर भी अंधविश्वास न करें। दाम्पत्य जीवन में साथी के साथ घरेलू सुख-सुविधाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य में माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और स्वयं भी पर्याप्त विश्राम करें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। संयम से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी और मन शांत रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- बिजनेस में नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में काफी लाभकारी सिद्ध होंगे। लव लाइफ में साथी के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे और एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर समझेंगे। स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा और स्वयं को काफी स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। दिन नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, दिन खुशियां और तरक्की लेकर आएगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- करियर में धन संबंधी मामलों में बहुत सतर्क रहें और सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें। बिजनेस में किसी भी प्रकार के बड़े निवेश को करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। लव लाइफ में साथी के साथ बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आंखों का थोड़ा ध्यान रखें। बजट की समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। धैर्य बनाए रखना ही हितकर साबित होगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- करियर में कार्यक्षमता बढ़ेगी और परिश्रम से नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। बिजनेस में नए सौदे सफल होंगे, जो भविष्य में लाभप्रद सिद्ध होंगे। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ रिश्ता और भी गहरा और मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति पहले से बेहतर महसूस करेंगे, ऊर्जा का संचार बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें और कार्यक्षमता का पूरा लाभ उठाएं।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- करियर में काम का दबाव हो सकता है और किसी अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में सावधानी बरतें और किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। लव लाइफ में साथी के साथ थोड़ी दूरियां महसूस हो सकती हैं, इसलिए संवाद को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। आध्यात्मिक कार्यों या ध्यान में रुचि लेने से मन को शांति प्राप्त होगी। धैर्य रखें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- करियर में मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। लव लाइफ में साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की सुखद योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मानसिक रूप से काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता की पूरी संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- करियर में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और व्यापारिक सौदों में अच्छा लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में साथी के साथ तालमेल बहुत ही सुंदर रहेगा और आपसी प्रेम गहरा होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है, ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में पहचान एक कुशल रणनीतिकार के रूप में बनेगी।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। लव लाइफ में साथी के साथ रिश्ता और भी गहरा होगा। स्वास्थ्य के प्रति पहले से बेहतर महसूस करेंगे, ऊर्जा का संचार बना रहेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। मन शांत रहेगा, परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

29 जून 2026 का पंचांगः

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माहः ज्येष्ठ।

पक्षः शुक्ल।

तिथिः पूर्णिमा कल प्रातः 05:26 बजे तक। उपरांत प्रतिपदा रहेगी।

चंद्र राशिः दिनरात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः मूल नक्षत्र कल प्रातः 04:03 बजे तक। तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल अपराह्न 02:26 बजे तक। उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:28 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयंती, वैवस्वत मन्वादि।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कल प्रातः 04:03 बजे पर समाप्त।

भद्राः आज प्रातः 03:06 बजे से सायं 04:16 बजे तक।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor