आपके सितारेः सोमवार, 29 जून 2026 का राशिफल और मंगलवार, 30 जून 2026 का पंचांग
29 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 जून, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे। बिजनेस में नई योजनाओं का विस्तार होगा, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। लव लाइफ में साथी के साथ वैचारिक तालमेल बहुत ही सुंदर रहेगा, एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही स्फूर्तिवान और प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- करियर में काम का दबाव रह सकता है, इसलिए कार्यों को धैर्य के साथ पूरा करें। बिजनेस में कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें और धन के लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ किसी बात को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है, वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य में पेट या पाचन से संबंधित समस्याओं के प्रति सचेत रहें। मेहनत पर भरोसा रखें और व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- करियर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में नई साझेदारी या सौदों से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। लव लाइफ में साथी के साथ सुखद समय बीतेगा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मानसिक रूप से शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यों के प्रति सजगता रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- करियर में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, लेकिन मेहनत से सभी बाधाओं को पार कर लेंगे। बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें और कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। लव लाइफ में साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संवाद को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाही न करें, पर्याप्त आराम लें। बजट की समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- करियर में बौद्धिक क्षमता की सराहना होगी और जटिल कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभ के द्वार खोलेंगे। दाम्पत्य जीवन में साथी के साथ खुशनुमा पल बितेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। किसी नए कार्य या बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें। बिजनेस में आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें और किसी पर भी अंधविश्वास न करें। लव लाइफ में साथी के साथ घर की सुख-सुविधाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा स्वयं भी पर्याप्त विश्राम करें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- बिजनेस में नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में काफी लाभकारी सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे तथा एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर समझ पाएंगे। स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक रहेगा और स्फूर्ति बनी रहेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन बहुत अच्छा है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, खुशियां और तरक्की के योग बनेंगे। संतान के विवाह संबंधी समस्या समाप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- केसरी | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- करियर में धन संबंधी मामलों में बहुत सतर्क रहें और सोच-समझकर ही खर्च करें। बिजनेस में किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आंखों का ध्यान रखें। बजट की समीक्षा करें और जल्दबाजी से बचें। धैर्य बनाए रखना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- परिश्रम से नई उपलब्धियां हासिल होंगी। बिजनेस में नए सौदे सफल होंगे, जो भविष्य में लाभप्रद सिद्ध होंगे। लव लाइफ में साथी के साथ रिश्ता और भी गहरा एवं मजबूत होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और ऊर्जा का संचार बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें और कार्यक्षमता का पूरा लाभ उठाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- करियर में काम का दबाव रह सकता है और किसी अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में सावधानी बरतें और किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। लव लाइफ में साथी के साथ थोड़ी दूरियां महसूस हो सकती हैं, इसलिए संवाद को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेने से मन को शांति मिलेगी। धैर्य बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- करियर में मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। लव लाइफ में साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा और भविष्य की सुखद योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता की पूरी संभावना है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- करियर में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और व्यापारिक सौदों में अच्छा लाभ मिलेगा। लव लाइफ में साथी के साथ तालमेल बहुत सुंदर रहेगा और आपसी प्रेम गहरा होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है, ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धनकोष में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल : 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-30 जून 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माहः आषाढ़।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः प्रतिपदा कल प्रातः 07:38 बजे तक, उपरांत द्वितीया रहेगी।
चंद्र राशिः दिनरात धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र कल प्रातः 06:51 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योगः ब्रह्म अपराह्न 03:19 बजे तक, उपरांत इंद्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:28 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः आषाढ़ मास प्रारम्भ।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।