आपके सितारेः रविवार, 01 मार्च 2026 का राशिफल
01 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
कार्यक्षेत्र में नया पद या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी, क्योंकि यही समय दिशा तय करेगा। किसी विरोधी की बातों में आकर फैसले कमजोर न करें। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं, हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मुद्दा हल्की चिंता दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
आज आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की प्रबल इच्छा रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव मेहनत के लिए प्रेरित करेगा और मधुर वाणी लोगों के दिलों में जगह बनाएगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। किसी राजनीतिक या प्रशासनिक विषय से जुड़ी हल्की परेशानी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
आज हर काम में धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाने से बचना ही समझदारी होगी, क्योंकि धीरे-धीरे बढ़ना ज्यादा सुरक्षित रहेगा। कामों में स्पष्टता बनाए रखने से उलझनों से दूरी रहेगी। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्य से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी अब हल होती नजर आएगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
आज नेतृत्व गुण खुलकर सामने आएंगे और टीम के साथ मिलकर काम करने का अवसर नई पहचान देगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। छोटे बच्चों की खुशी के लिए उपहार लिया जा सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से संतोष रहेगा, धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खास रहेगा। मनपसंद काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा और मेहनत का फल मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। कामों में स्पष्टता रखना जरूरी होगा। विरोधियों की बातों में न आकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
आज का दिन सफलता और संतोष लेकर आएगा। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पुराने लेन-देन निपटाने का समय आ सकता है। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
करियर के लिहाज से दिन शुभ संकेत दे रहा है। रुका हुआ या डूबा धन वापस मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में चल रही अनबन बातचीत से सुलझ जाएगी। जरूरतों के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
आसपास का माहौल सकारात्मक और आनंदमय रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कला से लोगों का विश्वास जीता जाएगा। किसी की सलाह पर आंख बंद कर चलना ठीक नहीं होगा, निर्णय स्वयं लें। कोई सहयोगी समय पर मदद के लिए आगे आ सकता है। सेहत के मामले में पुरानी समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
दिन प्रगति और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पहचान और पद मजबूत हो सकते हैं, वेतन वृद्धि की भी संभावना है। कोई मित्र अनजाने में काम में बाधा डाल सकता है, सतर्क रहें। नया काम शुरू करने का विचार अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
दिन रचनात्मकता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नई योजनाओं और सृजनात्मक कार्यों में उत्साह से भागीदारी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
खर्चों पर नियंत्रण रखने और आर्थिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी होगा, क्योंकि कुछ विरोधी रुकावट डाल सकते हैं। किसी अजनबी की सलाह पर निवेश करने से बचें। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
दिन उपलब्धियों और सम्मान का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए अवसर सामने आएंगे। सहकर्मियों का सहयोग हर काम में मजबूती देगा। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी बात गलतफहमी पैदा कर सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
-02 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः: 2082
शक संवतः: 1947
माह/पक्ष: माघ - फाल्गुन,
पक्ष: शुक्ल।
तिथि: चतुर्दशी शाम 05:55 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा रहेगी।
चंद्र राशि: प्रातः 07:51 बजे तक कर्क, उपरांत सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 07:51 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।
योगः अतिगंड मध्याह्न 12:19 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:08 बजे से 12:55 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:42 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:20 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: फाल्गुन चौमासी चौदस।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे है।
भद्राः शाम 05:55 बजे से कल प्रातः 05:28 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।