आपके सितारेः बुधवार, 04 मार्च 2026 का राशिफल
04 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- संतान की ओर से आज खुशी मिलेगी। विदेशी क्षेत्र से लाभ प्राप्त हो सकेगा। कोई महत्वपूर्ण काम दिन के दूसरे भाग में पूरा होगा। सुख साधनों के मिलने का संयोग बना है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान रखना चाहिए, उदर संबंधी कुछ समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- धातु के कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों, विशेष तौर पर विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में फंसा हुआ धन मिलने से प्रसन्नता होगी। लव लाइफ के मामले में भाग्य साथ देगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। बैंकिंग और सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। तांबा और सोने के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बनाई गई योजना का फायदा होगा। सेहत अच्छी रहेगी, खानपान पर ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- आर्थिक रूप से लाभ का संयोग बना हुआ है। भावुकता और विचलन की स्थिति रह सकती है। किसी सगे संबंधी की वजह से मानसिक तनाव संभव है। पूर्व में किया हुआ निवेश लाभ दिला सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- सेहत में नरमी और मानसिक तनाव संभव है। पिता की ओर से चिंता हो सकती है। दिन के दूसरे भाग में अचानक परिस्थिति के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। दूसरों पर अधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- सिरदर्द और सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। मौसम के अनुसार खानपान अपनाना चाहिए। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ खर्च भी रहेगा। बनता काम अटक सकता है जिससे मानसिक परेशानी होगी। बिजनेस में वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश किया जा सकता है। सेहत अनुकूल रहेगी। सक्रियता से कार्य पूरे होंगे। फंसा हुआ धन मिलने का योग है। वाणी और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने का योग है। विदेशी क्षेत्र से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- किसी सगे संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा। अधूरा अटका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में शुभ लाभ होगा। बिजनेस में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सरकारी और राजनीतिक क्षेत्र में भी अनुकूलता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- वाद-विवाद से बचना चाहिए, अन्यथा मान-सम्मान की हानि संभव है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में लाभ मिल सकता है। लोन के लिए प्रयासरत जातकों को थोड़े प्रयास से सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में लापरवाही से बचना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- मित्र या पड़ोसी से सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी में कार्य प्रारंभ करने वालों को भागीदारों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का फायदा मिलेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- अनचाहे खर्च हो सकते हैं। जोखिम लेने से बचना चाहिए। नौकरी में अचानक नया कार्यभार मिलने से मानसिक तनाव संभव है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। वाणी पर संयम रखें।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-05 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।
तिथि: द्वितीया शाम 05:03 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 08:17 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।
योगः शूल प्रातः 07:46 बजे तक, उपरांत गण्ड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:07 बजे से 12:54 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:39 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:22 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: भातृ द्वितीया, भाई दौज।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।