आपके सितारेः रविवार, 08 मार्च 2026 का राशिफल
08 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :
खुद को काफी अनुशासित और संबंधों के प्रति समर्पित पाएंगे। सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत भरोसा न करें और व्यवहार में क्रोध को स्थान न दें। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना आपसी विश्वास को मजबूती देगा। आर्थिक रूप से साझेदारी से लाभ होगा। हालांकि, गुप्त खर्च पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :
व्यावहारिक दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच सबसे बड़ी ताकत बनेगी। सहकर्मियों के साथ बहस से बचना ही समझदारी है। ऑफिस में ईमानदारी और परिश्रम पर ध्यान देने की क्षमता दूसरों से आगे रखेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के मामलों में वक्री गुरु के कारण किसी भी बड़े जोखिम से बचे रहें। हेल्थ सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :
जटिल समस्याओं का सटीक और सरल समाधान खोजने में मदद मिलेगी। अधिक सोच-विचार से बचें, अन्यथा निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। रिसर्च और रणनीति से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून और खुशी देगा। खर्चों का एक सही बजट बनाकर चलें।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :
भावनात्मक समझ और दूसरों की मदद करने का स्वभाव घर के माहौल को खुशनुमा बना देगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा। भावनाओं को बिना किसी हिचकिचाहट के व्यक्त कर पाएंगे। भविष्य के लिए बचत करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :
भीतर नेतृत्व और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। स्वभाव में अत्यधिक सख्ती या अहंकार न आने दें। सप्तम भाव में ग्रहों की युति साझेदारी में थोड़े तनाव का संकेत दे रही है, इसलिए उदारता बनाए रखें। क्षमता दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। निवेश के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना हितकर होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :
चीजों को व्यवस्थित करने का हुनर विशेष पहचान दिलाएगा। पुराने रोगों के प्रति लापरवाही न बरतें। मौलिक विचार और कार्यशैली की वरिष्ठों द्वारा प्रशंसा होगी। अनुशासन के साथ सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। बचत की नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। घर का बना हल्का भोजन ही लें और आर्थिक स्थिरता पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :
पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने में माहिर रहेंगे। व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावशाली बनेगा। दूसरों के सुझावों पर विचार करें, लेकिन अंतिम निर्णय अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही लें। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घर की सुख-सुविधाओं पर चर्चा करने से निकटता बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :
दृढ़ इच्छाशक्ति और स्पष्टता पहचान बनेगी। संवाद के दौरान शब्दों का चयन बहुत सावधानी से करें। घर के माहौल में थोड़ा तनाव पैदा हो सकता है, इसलिए शांत रहें। रिसर्च या टेक्निकल एरिया से जुड़े जातकों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। गुप्त दुश्मनों से सावधान रहें और योजनाएं किसी से साझा न करें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु :
दिन आर्थिक और व्यक्तिगत लाभ के नए आयाम खोलने वाला है। कार्य की धीमी गति से विचलित न हों। छोटे भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, संयम रखें। करियर में दी गई सलाह को गंभीरता से लिया जाएगा, जिससे सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में प्रैक्टिकल नजरिया मानसिक उन्नति देगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3
मकर :
एक सुलझे हुए नेता के रूप में उभरेंगे और अनुशासन ही सफलता की कुंजी बनेगा। स्वभाव में बहुत सख्ती न आने दें ताकि लोग सहज महसूस करें। वाणी में कड़वाहट आ सकती है, जिसे नियंत्रित करना जरूरी है। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन की प्रबल संभावना है। आपसी तालमेल से घर का माहौल बहुत ही सकारात्मक बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :
भविष्य के बारे में गहरी और सार्थक योजनाएं बनेंगी। आध्यात्मिक विकास के योग बनेंगे। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की राय अवश्य लें। जीवनसाथी के साथ गहरे और दार्शनिक विषयों पर बातचीत होगी, जिससे भावनात्मक समझ बढ़ेगी। विश्वास ही रिश्ते का आधार बनेगा। तनाव मुक्त रहने के लिए पर्याप्त नींद लें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन :
सामाजिक मेलजोल और मित्रों का साथ नई ऊर्जा से भर देगा। एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां न उठाएं। वक्री ग्रहों के प्रभाव से अज्ञात भय या बेचैनी महसूस हो सकती है, जिसे योग से दूर किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन की सराहना होगी और नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे। धार्मिक संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-09 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।
तिथि: षष्ठी रात्रि 11:37 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशि: प्रातः 09:29 बजे तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र शाम 04:11 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
योगः व्याघात प्रातः 07:36 बजे तक, उपरांत हर्षण योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:07 बजे से 12:54 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:34 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:24 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 11:37 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।
Top of Form
Bottom of Form
Bottom of Form