आपके सितारेः मंगलवार, 17 मार्च 2026 का राशिफल
17 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मन अस्वस्थ हो सकता है। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। प्रियजनों से अनबन हो सकती है। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं, जिससे आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य का शुभारंभ लाभकारी रहेगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस हो सकता है। लेन-देन से बचें। बड़े भाई एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- कारोबार मध्यम चलेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव होगा। सहकर्मियों को किसी बात की ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। खान-पान में सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीत सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की भी अधिकता रहेगी। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान-पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक-परोपकार के कार्य कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। कई बातों को लेकर चिंता बनी रह सकती है, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है। विचारों पर नकारात्मकता हावी न होने दें।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
-18 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: माघ - चैत्र, पक्ष - कृष्ण।
तिथि: चतुर्दशी प्रात: 08:25 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 11:36 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र कल प्रात: 05:21 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः शुभ कल प्रात: 04:01 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:29 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: पंचक, पितृकार्य अमावस्या, चैत्र अमावस्या।
विशेष दिवस: ज्योतिष दिवस।
पंचक: चल रहे है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।