आपके सितारेः गुरुवार, 19 मार्च 2026 का राशिफल

19 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 18, 2026 - 22:50
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 19 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :- दिन कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी कार्यों में बाधा डालने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन समझदारी से स्थितियों को संभाल लिया जाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल  भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। किसी पुरानी गलती से एक महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। समाज में अच्छे कार्यों की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। काम को समय पर पूरा करने के लिए पूरा प्रयास रहेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें और किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी  भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलने का प्रयास करने वालों को सफलता मिलने की संभावना है। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने के संकेत हैं। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकलेगा और उनके मन की बात समझने का प्रयास होगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी  भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- पार्टनरशिप में नया व्यवसाय शुरू करने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा। किसी सरकारी योजना में निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। उधार दिया गया धन वापस आने की संभावना कम है।
भाग्यशाली रंग- भूरा  भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- राजनीति या किसी सामाजिक मामले से जुड़ी उलझन सुलझ सकती है। कामों को धैर्य और संयम के साथ पूरा करने की कोशिश करें। मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक या शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। जरूरतों की पूर्ति के लिए अच्छा खासा खर्च भी करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल  भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा और किया गया वादा समय पर पूरा करने का प्रयास करें। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होती नजर आएंगी। संतान पढ़ाई के लिए किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती है। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा  भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता के लिए प्रयास करेंगे। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम  भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। मन की उलझनों को दूर करने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी  भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने का संकेत है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। बॉस से किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला  भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे परीक्षा में सफलता मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल  भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- जरूरतों के अनुसार ही खर्च करने की सलाह है। संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।
Top of FormBottom of Formभाग्यशाली रंग- कत्थई  भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और घर का माहौल आनंदमय रहेगा। एक के बाद एक अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है। किसी नए कार्य में रुचि जागृत होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी  भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-20 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह - पक्षः चैत्र, शुक्ल।

तिथि: द्वितीया अर्द्धरात्रि 02:30 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।

चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 02:27 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:27 बजे तक, तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र रहेगा।

योगः ब्रह्म रात्रि 10:15 बजे तक, उपरांत इंद्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:02 बजे से 12:50 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:23 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:30 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: पंचक, गण्डमूल, झूलेलाल जयंती, वसन्त सम्पात, द्वितीय नवरात्रि देवी ब्रह्मचारिणी पूजा, चंद्र दर्शन।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: अर्द्धरात्रि 02:27 बजे पर समाप्त।

मूल: चल रहे है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor