आपके सितारेः मंगलवार, 26 मई 2026 का राशिफल और बुधवार, 27 मई 2026 का पंचांग
26 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा और कार्यों को तेजी से पूरा करने की कोशिश रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत और निर्णय लेने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें पूरी ऊर्जा के साथ निभाएंगे। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार में बातों को महत्व मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी और धीरे-धीरे सफलता पक्ष में आती दिखाई देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। रिश्तों को लेकर ज्यादा जिम्मेदारी महसूस होगी। संतान से कोई गलती होने की संभावना है, इसलिए उनकी संगति की ओर विशेष ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम से वाहवाही होगी। किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आवश्यक काम को लेकर भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। कुछ विरोधी बनते काम में रोड़ा अटकाएंगे, जिन्हें बुद्धिमत्ता से आसानी से मात दे पाएंगे। किसी नए मकान या दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। उच्च अधिकारी से किसी बात को लेकर बहस न करें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- दिन कुछ उलझन भरा रहेगा। संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में बदलाव करने के लिए सोच-विचार करेंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- आवश्यक काम को प्राथमिकता दें, तभी काम समय से पूरे हो पाएंगे। बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने के लिए सोच-विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी की किसी आदत को लेकर परेशानी रहेगी, जो आपसी लड़ाई की वजह बन सकती है। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। कोई बात परिवार के सदस्य को बुरी लग सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। कोई मौसमी बीमारी चपेट में ले सकती है, जिसके कारण थोड़ी परेशानी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। वित्तीय मामलों में समय उन्नतिदायक है। व्यवसाय में काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। सकारात्मक लोगों के साथ रहें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे और किसी विशेष समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यस्तता के बावजूद संबंधों और मित्रों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रेम संबंध में समय और पैसा नष्ट न करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है, लेकिन बेहतर कार्य क्षमता से समाधान भी निकाल लेंगे। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। युवाओं को करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने वाली है। कोई अशुभ सूचना मिलने से अनहोनी जैसी आशंका का भय रहेगा। मनोबल मजबूत बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल हैं। घर के बदलाव संबंधी कोई कार्य हो सकता है। परिवारजनों या मित्रों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी कोई रुका काम पूरा हो सकता है। जिद के कारण संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। किसी नए कार्य को शुरू करने से संबंधित सूचना मिलेगी, जो भाग्यदायक सिद्ध होगी। विवाहित जीवन में कलह हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- समय बहुत अनुकूल है। कोई खास काम हल होने वाला है। अपने बारे में सोचें और अपने लिए काम करें। पारिवारिक विवाद किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएगा और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। कामकाज में चल रही परेशानियों का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें। व्यवसाय में किसी के साथ लेनदेन करते समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- कोई विशेष कार्य बनने वाला है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करें, लेकिन कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें और हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है। संतान पक्ष की तरफ से संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- दिन का कुछ समय मनपसंद और महत्वपूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से शारीरिक और मानसिक थकान से राहत मिलेगी। पुनः ऊर्जावान महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी उचित परिणाम मिलने से सुकून और राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो उसमें गति आएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
27 मई 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - ज्येष्ठ (अधिक)।
पक्ष – शुक्ल।
तिथि: एकादशी प्रात: 06:21 बजे तक उपरांत द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 07:00 बजे तक कन्या उपरांत तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र तड़के 05:56 बजे तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः व्यतिपात कल तड़के 03:25 बजे तक उपरांत वरियान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवियोग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:26 बजे
सूर्यास्तः सायं 07:05 बजे
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: पद्मिनी एकादशी व्रत, भद्रा।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है ।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः प्रात: 06:21 बजे तक।
दिशाशूल: उत्तर दिशा।