आपके सितारेः बुधवार, 27 मई 2026 का राशिफल और गुरुवार, 28 मई 2026 का पंचांग
27 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- क्रोध पर नियंत्रण रखें, वाद विवाद से दूर रहें। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, आय में स्थिरता बनी रहेगी तथा अचानक धन लाभ की संभावना बन सकती है। तकनीकी कार्यों में लाभ मिलेगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है। अचानक धन लाभ संभव है। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा। प्रबंधन क्षमता मजबूत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में टीम के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक रहेगा क्योंकि कार्यभार अधिक रह सकता है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रुचिकर भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
कर्क :- बड़े निर्णय सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। निजी एवं व्यावसायिक जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। तकनीकी समस्याओं के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी | भाग्यशाली अंक- 4
सिंह :- नौकरी परिवर्तन के इच्छुक लोगों के लिए अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारी एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों एवं सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। पिता का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कला एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- पारिवारिक मामलों में चिंता रह सकती है। नकारात्मकता से बचना आवश्यक रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य पर ध्यान दें। कानूनी मामलों में परेशानी संभव है। पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। संपत्ति संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, बाहरी भोजन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- कार्य में सफलता एवं आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। वाहन सुख एवं भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति संभव है।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं सफलता के योग हैं। कार्य को गंभीरता से करना आवश्यक रहेगा अन्यथा तकनीकी समस्या उत्पन्न हो सकती है। घर के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी संभव है। मनोकामना पूर्ण होने से संतोष मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- अचानक कार्यभार बढ़ सकता है जिससे मानसिक तनाव संभव है। खर्चों में वृद्धि होगी, बजट पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। प्रेम जीवन में समय व्यतीत होगा। पिता को लाभ एवं सम्मान प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-28 मई 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - ज्येष्ठ (अधिक)।
पक्ष – शुक्ल।
तिथि: द्वादशी प्रातः 07:56 बजे तक उपरांत त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र प्रातः 08:08 बजे तक तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।
योगः वरियान कल तड़के 03:55 बजे तक उपरांत परिघ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:43 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:26 बजे
सूर्यास्तः सायं 07:06 बजे
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: अधिक पद्मिनी एकादशी पारण, अधिक प्रदोष व्रत, अग्नि नक्षत्रम् समाप्त।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में