आपके सितारेः शुक्रवार, 29 मई 2025 का राशिफल और शनिवार, 30 मई 2026 का पंचांग
29 मई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 मई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने की कोशिश रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत और नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में बातों को महत्व मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और आकर्षण बना रहेगा, लेकिन गुस्से और अहंकार से बचना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :- शुक्र ग्रह का सकारात्मक प्रभाव राशि पर विशेष रूप से रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के अच्छे संकेत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव पहले से ज्यादा मजबूत होगा। आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :- संवाद क्षमता और समझदारी कई जगह फायदा दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में विचारों की सराहना होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन बिना योजना के खर्च करने से बचना होगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में बातचीत और समझ रिश्तों को मजबूत बनाएगी।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- भावनाएं काफी गहरी रहेंगी और करीबियों के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन समझदारी सही दिशा दिखाएगी। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर घर और परिवार से जुड़े मामलों में। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी भाग्य लाभ का संयोग बनेगा। जो भी काम शुरू होगा उसे पूरा करके ही दम लिया जाएगा। ऊर्जा और उत्साह से अटके काम भी पूरे हो पाएंगे। आर्थिक पक्ष संतुलित बना रहेगा। परिवार के साथ सुखद और मनोरंजक समय बीतेगा। लव लाइफ में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :- राशि के स्वामी बुध दशम भाव में राजयोग बनाएंगे, ऐसे में करियर को नई उड़ान मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन अथवा जिम्मेदारियों में वृद्धि का संयोग बनेगा। साथी सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका मिल सकता है। कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। वाणी और चतुराई से लाभ अर्जित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8
तुला :- बिजनेस में कोई लाभदायक डील मिलने की खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। भाग्य भाव में लक्ष्मी नारायण योग के संयोग से अल्प प्रयास में ही बड़ी सफलता मिल जाएगी। धर्म कर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। पिता और ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ और सहयोग मिलने का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :- अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में ध्यान रखना चाहिए। नौकरी में काम के प्रति सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। विरोधी गलतियों का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो पारिवारिक जीवन में मतभेद और कहासुनी हो सकती है। घरेलू जरूरतों पर धन खर्च की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- बैगनी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा, काम योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो पाएगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने का योग बनेगा। दबी चाहत पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में काम का अधिक दबाव रहने से दिन के दूसरे भाग में मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। दीर्घकालीन योजनाओं में निवेश करके धन लाभ प्राप्त होगा। राशि स्वामी गुरु की दृष्टि से वाणी में प्रभाव एवं प्रबंधन क्षमता बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- काम में उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई काम अटकने की वजह से तनाव मिलेगा। विरोधीजन नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन लाभ के साथ खर्च भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है, वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा। कानूनी मामलों में सतर्कता से काम लेना होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- राशि से पंचम भाव में बना लक्ष्मी नारायण योग कारोबार में उन्नति और लाभ दिलाएगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। चतुराईपूर्वक कठिन कार्य का हल निकाल पाएंगे। करियर में उन्नति का संयोग बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- सुख साधनों पर धन खर्च होगा। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घर की व्यवस्था को ठीक करने में समय बीतेगा। किसी पूर्व परिचित और सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है। संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे और सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-30 मई 2026 का पंचांग-
वारः, शनिवार।
विक्रम संवतः, 2083
शक संवतः, 1948
माह -, ज्येष्ठ (अधिक)।
पक्ष -, शुक्ल।
तिथि: चतुर्दशी प्रात: 11:57 बजे तक उपरांत पूर्णिमा रहेगी।
चंद्र राशि: प्रात: 06:39 बजे तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र अपराह्न 01:20 बजे तक तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
योगः, शिव कल तड़के 05:25 बजे तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:43 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः, प्रातः 05:26 बजे।
सूर्यास्तः, सायं 07:07 बजे।
राहूकालः, प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: वैकासी विसाकम, अधिक पूर्णिमा व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः, प्रात: 11:57 बजे से अर्द्धरात्रि 01:05 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।