आपके सितारेः बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल और मंगलवार, 22 अक्टूबर का पंचांग
21 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति पाएंगे। नौकरी में साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अच्छी बात है कि वरिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विपरीतलिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजली आधारित काम में लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- चतुर बुद्धि से अपना काम निकालने में कामयाबी भी मिलेगी। सितारे यह भी बताते हैं जो लोग वस्त्र और शौक श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करते हैं उनकी कमाई में भी खूब वृद्धि होने वाली है। पूर्व में किया हुआ कोई निवेश आर्थिक लाभ दिला सकता है। कोई नया काम या कारोबार भी शुरू कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- काम भी सुचारू रूप से चलेगा। जो लोग कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको अपनी कला और वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिला सकता है। कुछ अच्छी डील मिल सकती है जिससे बिना योजना के कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- अटके अधूरे काम को पूरा कर पाएंगे जिसमें मित्रों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवहारकुशलता से विरोधियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। चतुर बुद्धि और अनुशासन से परिस्थिति को अपने पक्ष में रख पाएंगे। कोर्ट कचहरी और कानूनी मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- इस राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। कोई मित्र या पूर्व परिचित मदद कर सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। रुचिकर भोजन मिलने से खुशी होगी। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- भाग्य किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ का अवसर बना रहा है। शिक्षा और शिक्षण के काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में सुख साधनों का आगमन होगा। कहीं पैसा फंसा है तो वह वापस मिल सकता है। लव लाइफ में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। नौकरी में दिन मिलाजुला रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- किसी वजह से काम अटक सकता है इसलिए प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना चाहिए और काम की प्रमुखता का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। वैसे साहसिक कार्यों और खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। किराना कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- किसी अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। लेकिन दिन के दूसरे भाग में काम तेजी से निकाल पाएंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभदायक डील प्राप्त कर पाएंगे। कुछ नया और रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- दिन करियर में लाभ और उन्नति का मौका प्रदान करेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी क्षेत्र में किसी टेंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कामयाबी मिल सकती है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- अपनी कार्ययोजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। किसी पूर्व परिचित या मित्र से सहयोग मिल सकता है। लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि कुछ लोग मित्र के रूप में द्वेष रखने वाले भी हो सकते हैं इसलिए किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा। रुचि गूढ़ विद्याओं में रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कई क्षेत्र से लाभ प्राप्त होगा। लगनशीलता और प्रयास से विपरीत स्थिति को भी अपने पक्ष में कर पाएंगे। नौकरी में साथी सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई साहसिक फैसला भी ले सकते हैं। पूर्व में किए हुए निवेश का फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित. आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-22 अक्टूबर 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह: अश्विन।
पक्ष: शुक्ल।
तिथिः एकादशी अपराह्न 02:47 बजे तक उपरांत द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशिः दिनरात कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः शतभिषा नक्षत्र रात्रि 08:49 बजे तक उपरांत पूर्वा भाद्रपद रहेगा।
योगः वृद्धि रात्रि 11:40 बजे तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 से 12:25 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:22 बजे
सूर्यास्तः सायं 05:44 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: पापाकुश एकादशी व्रत, पद्मनाभ द्वादशी, पंचक।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: चल रहे हैं।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः अपराह्न 02:47 बजे तक।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।