आपके सितारेः बुधवार, 02 सितम्बर 2026 का राशिफल और गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 का पंचांग

02 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Sep 1, 2026 - 22:22
 0
आपके सितारेः बुधवार, 02 सितम्बर 2026 का राशिफल और गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 का पंचांग

मेष :- शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। परिश्रम की अपेक्षा सफलता कम होने से निराशा होगी। संतान की चिंता हो सकती है। काम में सतत व्यस्तता के कारण परिवार की उपेक्षा होगी। कहीं घूमने जाने की योजना टालना हितकर है। पेट संबंधी तकलीफें परेशानी में डालेंगी। जिद के कारण किसी का नुकसान न हो इसका ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- सभी काम दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे। पिता से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी विद्याध्ययन में सफल होंगे। संतान के पीछे खर्च या निवेश की संभावना है। कलाकार और खिलाड़ी अपनी कुशलता अच्छी तरह प्रदर्शित कर सकेंगे। सरकार से लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई नया काम भी मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- सुबह मन क्रोधित रहेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थ और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन खर्च होगा। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। दोपहर के बाद किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं से प्रेम संबंध बढ़ेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- दिन खुशी और आनंद से गुजरेगा। कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे। कोई चिंता दूर हो सकती है। स्नेहीजन और मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। हालांकि वाणी पर संयम रखें। शाम में किसी तरह के नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। गुस्से पर संयम रखें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। किसी कन्फ्यूजन में दिन गुजरेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। दोपहर के बाद का समय अनुकूल रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकेंगे। दोपहर के बाद दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। किसी तरह का आर्थिक लाभ हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ होगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के लिए धन खर्च कर सकते हैं। किसी छोटी जगह की यात्रा हो सकती है। दोपहर के बाद मन उलझन में रहेगा। संबंधियों के साथ भेदभाव के प्रसंग भी उपस्थित हो सकते हैं। क्रोध में किसी के साथ विवाद की आशंका बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- विविध क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं और कई दिनों से अधूरी मन की मुराद भी पूरी हो सकती है। प्रियपात्र और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। पर्यटन का आयोजन हो सकता है। शादी योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता पक्का हो सकता है। धार्मिक काम में मन लगेगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- किसी नए काम का टारगेट पूरा हो सकेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप के काम सफल रहेंगे। पिता से भी आर्थिक लाभ की संभावना दिख रही है। किसी प्रियपात्र और मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ फलदायक है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की आशंका है। शारीरिक रूप से आलस्य की भावना रहेगी। मानसिक रूप से भी किसी चिंता में रहेंगे। व्यवसाय में कई विघ्न आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर भी काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। किसी भी काम की शुरुआत संभलकर करें। अधिकारियों के साथ विवाद के प्रसंग उपस्थित होंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- मनोरंजक एक्टिविटी में मन लगेगा। भागीदारी से लाभ होगा। सुखद यात्रा का संयोग बनेगा। व्यापार में भी लाभ होगा, परंतु दोपहर के बाद मन किसी महत्वपूर्ण काम में नहीं लगेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। परिवार में सदस्यों से विवाद हो सकता है। दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में गुजरने वाला है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- दिन पूरी तरह से शुभ फलदायी है। व्यापार करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा। घर में भी खुशी का वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। किसी नए व्यक्ति के साथ संबंध जुड़ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- परिवार में सुख, शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण वाणी और व्यवहार में उग्रता न आए इसका ख्याल रखें। नौकरी में वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यापारियों को विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-03 सितंबर 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - भाद्रपद।

पक्ष - कृष्ण।

तिथिः सप्तमी अर्द्धरात्रि 02:25 बजे तक उपरांत अष्टमी रहेगी।

चंद्र राशिः प्रातः 07:25 बजे तक मेष उपरांत वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः कृतिका नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:29 बजे तक उपरांत रोहिणी रहेगा।

योगः व्याघात शाम 06:33 बजे तक उपरांत हर्षण योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:59 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:37 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहारः शीतला सप्तम, मासिक कार्तिगाई।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः प्रातः 04:25 बजे से अपराह्न 03:27 बजे तक।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor