आगरा विकास सेवा समिति के चतुर्थ रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 400 यूनिट रक्तदान

आगरा। वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य है, की भावना को साकार करते हुए आगरा विकास सेवा समिति द्वारा शनिवार को अग्रवन में चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष ललित शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस सेवा अभियान में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 400 यूनिट रक्तदान किया।

Jun 13, 2026 - 20:43
Jun 13, 2026 - 21:01
 0
आगरा विकास सेवा समिति के चतुर्थ रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 400 यूनिट रक्तदान
आगरा विकास सेवा समिति के चतुर्थ रक्तदान शिविर में रक्तदान करता युवक। साथ मौजूद हैं सांसद नवीन जैन और भाजपा महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद नवीन जैन तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प दोहराया।

विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, क्योंकि इससे किसी व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि रक्त का निर्माण किसी कारखाने में नहीं हो सकता, इसकी पूर्ति केवल मानव ही स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है।

पूर्व महापौर नवीन जैन ने कहा कि पिछले वर्ष शिविर में 200 यूनिट रक्त एकत्र हुआ था, जबकि इस बार 400 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने सेवा का नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि यह सीधे किसी की जिंदगी बचाता है।

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

शिविर में अमित अग्रवाल ग्वाला, दीप विनायक, ध्रुव, निशांत, शुभम, उज्ज्वल, कार्तिक, परमवीर, अवधेश, गोविंद, मोनू, शुभम, राघव, अक्षत, मानव, विवेक, शुभम दुबे सहित बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

SP_Singh AURGURU Editor