गरबा की धुनों पर झूम उठा आगरा, हरि बोल ट्रस्ट के नवरात्रि डांडिया धमाल में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जमाया रंग, सिंगर काजल यादव और गुड्डू भारती की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, लाइव डीजे, रंग-बिरंगे परिधान बने आकर्षण

आगरा। कमला नगर स्थित रमन वाटिका में हरि बोल ट्रस्ट की ओर से आयोजित नवरात्रि डांडिया धमाल में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गुजराती और राजस्थानी परिधानों में गरबा और डांडिया की धुनों पर जमकर धमाल मचाया। 'रास-ए-नवरात्रि नाइट्स' के तहत आयोजित इस उत्सव में लाइव डीजे, गायकों की प्रस्तुतियों और आकर्षक मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को उत्सवी रंगों से भर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

Oct 26, 2026 - 05:30
 0
गरबा की धुनों पर झूम उठा आगरा, हरि बोल ट्रस्ट के नवरात्रि डांडिया धमाल में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जमाया रंग, सिंगर काजल यादव और गुड्डू भारती की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, लाइव डीजे, रंग-बिरंगे परिधान बने आकर्षण
कमला नगर स्थित रमन वाटिका में हरि बोल ट्रस्ट द्वारा आयोजित डांडिया धमाल में मौजूद ट्रस्ट के सदस्य।

दीप प्रज्वलन से शुभारंभ, कलाकारों ने बांधा समां

कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एवं मुख्य संरक्षकों में शामिल तपन ग्रुप के सुरेश चंद्र गर्ग, एकता बिल्डर के मुरारी प्रसाद अग्रवाल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, शगुन बंसल और गौरव पोद्दार ने संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल और कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक अग्रवाल के साथ दीप प्रज्वलित कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में एंकर राशिद और ज्योति शर्मा ने अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया। सिंगर काजल यादव और गुड्डू भारती की गायकी ने समां बांध दिया। लाइव डीजे की धुनों पर प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया प्रस्तुतियों के जरिए उत्सव का आनंद लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

सेल्फी प्वाइंट, गेम्स और व्यंजनों ने बढ़ाया आकर्षण

डांडिया और गरबा के अलावा आयोजन स्थल पर बनाए गए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, मनोरंजक गेम्स, उपहारों और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। आगंतुकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खानपान और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और शहर के गणमान्य लोगों का हरि बोल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वागत और अभिनंदन किया।

ट्रस्ट की टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में हरि बोल ट्रस्ट की टीम और महिला विंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। व्यवस्थाओं में संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री विक्की गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, उपाध्यक्ष हरीश पंजवानी और कमल गोलानी तथा मंत्री सतीश तोमर और सौरभ सिंघल ने सहयोग किया।

इसके अलावा संजय पाराशर, यश अग्रवाल और संरक्षक डोली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, विनीता अग्रवाल, शशि गुप्ता और संगीता पोद्दार ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में योगदान दिया। महिला विंग की ओर से महामंत्री चांदनी बंसल, कोऑर्डिनेटर श्वेता मित्तल, उपाध्यक्ष मीना गर्ग, राजकुमारी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल और अंजू अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं। ट्रस्ट की टीम के समन्वित प्रयासों से नवरात्रि डांडिया धमाल उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।

SP_Singh AURGURU Editor