नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की आंधी,  आरएसपी की धमाकेदार जीत, समर्थकों ने शुरू किया जश्न, पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती हो रही है। पिछले साल हिंसक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के बाद यह देश में पहला आम चुनाव है। प्रदर्शनों के चलते केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार गिर गई थी। गुरुवार को हुए चुनावों में लगभग 60 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मतगणना में काठमांडू के मेयर रहे चुके बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। चुनाव में केपी शर्मी ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) , शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और पुष्प दहल प्रजंड की (माओइस्ट सेंटर को बड़ा झटका लगा है। केपी शर्मा ओली तो अपनी चुनावी सीट भी बालेन्द्र शाह से हार गए हैं।

Mar 7, 2026 - 19:34
 0
नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की आंधी,  आरएसपी की धमाकेदार जीत, समर्थकों ने शुरू किया जश्न, पीएम मोदी ने दी बधाई

 काठमांडू। नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) को बड़ी जीत मिली है। देश में 165 सीटों पर वोट डाले गए थे। अभी तक आरएसपी ने 60 सीटें जीत ली हैं। आरएसपी के बाद नेपाली कांग्रेस का नंबर आता है, जिसे 10 सीटें अब तक मिली हैं। इसके बाद ओली की पार्टी को 3 सीटों पर जीत मिली है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल के लोगों और सरकार को चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर दिल से बधाई दी है। मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक मील का पत्थर नेपाल की डेमोक्रेटिक यात्रा में एक गर्व का पल है। एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के तौर पर भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के अपने वादे पर कायम है ताकि साझा शांति और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सके।
 
नेपाल में 5 मार्च को हुए आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। चुनाव में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। 119 सीटों पर जीत/बढ़त के साथ पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का प्रधानमंत्री पद का चेहर बालेन्‍द्र शाह हैं।
 
रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में जीत की ओर अग्रसर है। आरएसपी के इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने की संभावना है। नेपाल के निर्वाचन आयोग के अपराह्न 12:30 बजे के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में आरएसपी ने काठमांडू जिले के सभी 10 निर्वाचन क्षेत्रों में सूपड़ा साफ करते हुए 34 सीट पर जीत दर्ज की है और अन्य 86 सीट पर आगे है।