यूपीएससी टॉपर लिस्ट में इस बार लड़कों का बोलबाला, अनुज अग्निहोत्री प्रथम रहे
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पहुंचे थे, वे अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस रिजल्ट के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है।
आईएएस, आईपीएस, आईएफएस – ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ में अपॉइंटमेंट के लिए कुल 958 कैंडिडेट्स को रिकमेंड किया गया है। 348 रिकमेंडेड कैंडिडेट्स का कैंडिडेचर प्रोविजनल रखा गया है और दो कैंडिडेट्स के रिजल्ट रोक दिए गए हैं। यूपीएससी 2025 की टॉपर लिस्ट में इस बार लड़कों का बोलबाला रहा है। टॉप 10 में से केवल 3 लड़कियां हैं।
पहले स्थान अनुज अग्निहोत्री हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे नंबर पर एकांश ढुल हैं। टॉप 3 में दो लड़के हैं। अनुज अग्निहोत्री बताते हैं कि वह राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। उनकी स्कूल की शिक्षा रावतभाटा से ही हुई है। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह जोधपुर आ गए और वहां एम्स जोधपुर से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी। 2023 में ऐम्स जोधपुर से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुज ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में अपना प्रोफेशनल सफर शुरू किया था। वह अभी दिल्ली, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स सिविल सर्विस में काम कर रहे हैं, जो एक ग्रुप B (गजटेड) सिविल सर्विस है। आपको जानकार हैरान होगी कि अनुज दिल्ली के एसडीएम भी रह चुके हैं।
रैंक-2 के साथ टॉप करने वाली राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु के मदुरई की रहने वाली हैं। वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर की ट्रेनिंग ले रही हैं। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने न सिर्फ देश के सबसे टफ एग्जाम में से एक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की, बल्कि पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
यूपीएससी सिविल सर्विल रैंक 3 पाने वाले एकांश ढुल पंचकूला सेक्टर 12 में रहते हैं। इससे पहले भी वे दो बार यूपीएससी क्लियर कर चुके हैं। 2024 में उनकी 342वीं रैंक थी। वहीं 2025 में उन्होंने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई है। वह तीसरे टॉपर बने हैं। एकांश ढुल ने चंडीगढ़ के भवन विद्यालय सेक्टर 27 से 10वीं की है। वहीं सेंट कबीर स्कूल सेंटर-26 से 12वीं की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की।
बिहार के मुजफ्फरपुर ने एक बार फिर अपने मेधावी युवा की सफलता पर गर्व महसूस किया है। राघव झुनझुनवाला ने चौथा स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता की कहानी कड़ी मेहनत और धैर्य की मिसाल है।
ईशान भटनागर ने 5वां स्थान हासिल किया है। ईशान मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पिता एमपी गवर्नमेंट में सलाहकार के पद पर हैं। वहीं मां राज्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। ईशान ने भोपाल के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की। इसके बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से दिल्ली से लॉ की पढ़ाई की।
बिहार के औरंगाबाद जिले की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने 16वां रैंक हासिल कर जिले के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार सफलता के बाद जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। मोनिका श्रीवास्तव औरंगाबाद जिला मुख्यालय के सत्येन्द्र नगर की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम बी.के. श्रीवास्तव है जो जिला परिषद में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। जबकि मां भारती श्रीवास्तव गृहिणी हैं।