कोनोली ने लगाई पंजाब किंग्स की नैया पार, गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से रौंदा, अय्यर की टीम का जीत से आगाज
डेब्यू आईपीएल मैच में कूपर कोनोली की शानदार अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 का विजयी आगाज किया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रेयर अय्यर की पंजाब किंग्स ने गुजरात को 162 रन पर रोक दिया, जिसके बाद प्रभसिमरन और कोनोली की पारियों के दम पर 165 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की जीत से शुरुआत की है. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में श्रेयस अय्यर की टीम ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से शिकस्त दी।
पंजाब की इस जीत के हीरो रहे कूपर कोनोली, जिन्होंने डेब्यू करते हुए 44 गेंदों में 72 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत पक्की की। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर बनाया था। 163 रन के लक्ष्य का पीछा पंजाब की टीम ने 5 गेंदें रहते 165 रन बनाकर कर लिया। कोनोली के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन बनाकर इस जीत में अहम भूमिका निभाई।