ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अचानक जयशंकर को किया फोन,  जंग पर हुई विस्तृत वार्ता,    

विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि अब्बास अराघची ने उन्हें फोन किया था।

Apr 29, 2026 - 21:44
 0
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अचानक जयशंकर को किया फोन,  जंग पर हुई विस्तृत वार्ता,     


 
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि अब्बास अराघची ने उन्हें फोन किया था। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। इस दौरान देशों के विदेश मंत्री इस बात पर सहमत हुए कि वे आगे भी संपर्क में बने रहेंगे।

जयशंकर ने एक्स पर लिखा, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का आज शाम फोन आया। मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। हम एक दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए। भारत और ईरान के बीच यह बातचीत तब हुई है जब अमेरिका के साथ शांति बहाली की बातचीत चल रही है। हालांकि अमेरिका और ईरान अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार सुबह रूस की अपनी यात्रा खत्म करने के बाद इस्लामाबाद पहुंचे। पिछले 48 घंटों में यह उनका तीसरा पाकिस्तान दौरा है। इससे पहले वह रूस दौरे पर थे।

अब्बास अराघची ने मंगलवार को कहा कि 'क्षेत्र में भारी उथल-पुथल' के बीच रूसी नेतृत्व के साथ बातचीत करके उन्हें खुशी हुई। पश्चिमी एशिया में युद्ध के मसले को सुलझाने के उद्देश्य से आयोजित शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता के बीच वह सोमवार को रूस पहुंचे थे।  

यह बयान अराघची के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक दिन आया है। पुतिन ने अपनी संप्रभुता के लिए बहादुरी और वीरता से लड़ने के लिए ईरानियों की सराहना की। शीर्ष ईरानी राजनयिक अराघची ने मंगलवार को एक्स पर कहा, 'क्षेत्र में भारी उथल-पुथल के बीच रूस के साथ शीर्ष स्तर पर बातचीत करके मुझे खुशी हुई।' उन्होंने कहा, 'हाल की घटनाओं ने हमारी रणनीतिक साझेदारी की गहराई और मजबूती को प्रमाणित किया है।' रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मॉस्को पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द शांति लाने में मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करने को तैयार है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा, “हमारे संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, ऐसे में हम एकजुटता के लिए आभारी हैं और कूटनीति में रूस के समर्थन का स्वागत करते हैं।”