जेडी वेंस बोले- ईरानी प्यार से बात करेंगे तो हम भी दोस्ती को तैयार,  ईरान ने कहा- हम सिर्फ अपने 10 सूत्री एजेंडा पर करेंगे बात,    अन्य कोई शर्त मान्य नहीं

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शनिवार सुबह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होनी है। अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस शुक्रवार की रात पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। वह अमेरिका की ओर से ईरान के साथ होने वाले युद्धविराम समझौता पर बातचीत की अगुवाई करेंगे। ईरान और अमेरिका के बीच 28 फरवरी को शुरू हुई लड़ाई में 8 अप्रैल को सीजफायर हुआ है।

Apr 10, 2026 - 20:11
 0
जेडी वेंस बोले- ईरानी प्यार से बात करेंगे तो हम भी दोस्ती को तैयार,  ईरान ने कहा- हम सिर्फ अपने 10 सूत्री एजेंडा पर करेंगे बात,    अन्य कोई शर्त मान्य नहीं

जेडी वेंस ने कहा है कि इस्लामाबाद में वार्ता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने उनकी टीम को कुछ खास दिशा-निर्देश दिए हैं। अगर ईरानी बातचीत में सद्भावना नहीं दिखाते हैं तो फिर उन्हें पता चलेगा कि हमारी बातचीत करने वाली टीम भी उतनी नरम नहीं है। हालांकि हम कुछ सकारात्मक बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं।

जेडी वेंस ने इस्लामाबाद में वार्ता से पहले कहा है कि हम बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह सकारात्मक रहेगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा है, अगर ईरानी सद्भावना के साथ बातचीत करने को तैयार हैं तो हम निश्चित रूप से दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं।

ईरान ने इस्लामाबाद वार्ता से पहले साफ कर दिया है कि चर्चा का विषय ईरान का 10-सूत्रीय एजेंडा होगा, इसके अलावा कोई अन्य शर्त नहीं मान जाएगी। ईरान ने कहा है कि हम ऐसे किसी अस्थायी युद्धविराम के तरफदार नहीं हैं जो दुश्मन को फिर से हथियार जुटाने और एक और हमला करने का मौका दे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का कहना है कि ईरान के साथ अमेरिकी की जंगबंदी नाजुक स्थिति में हैं। नाजुक सीजफायर को मजबूत करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीजफायर एक लंबी शांति में बदलता है तो जलडमरूमध्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटेन दूसरे देशों के साथ मिलकर सैन्य योजना बनाने में शामिल होगा।

फॉरेन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत रुकावटों और परेशानियों की वजह से देर से हो सकती है। हालांकि शनिवार सुबह होने वाली बैठक जरूर होगी। उसके बाद हमें देखना होगा कि बातचीत कैसे आगे कैसे बढ़ती है। पहली बैठक से बहुत बड़े नतीजों की उम्मीद करना ठीक नहीं होगा। फिलहाल सबसे जरूरी है कि बैठक हो जाए।

यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब‍िना कि‍सी रोक-टोक के पूरी तरह से खोला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अहम समुद्री रास्ते के बंद होने से दुनियाभर में व्यापार प्रभावित हो रहा है। नेविगेशन की स्वतंत्रता का मतलब सच में पूरी आजादी होना चाहिए। होर्मुज स्ट्रेट कोबिना किसी पाबंदी या टोल के खुलना चाहिए।

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। वार्ता को देखते हुए इस्लामाबाद का रेड जोन पूरी तरह से सील रहेगा और सिर्फ संबंधित लोगों को ही एंट्री मिलेगी। पाकिस्तानी गृह मंत्री ने मेहमानों के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा उपायों का भरोसा दिलाया है।