कंगना रनौत अपने 40वें बर्थडे पर पीएम मोदी से मिलीं,   बहन और परिवार संग की मुलाकात,   अनोखा गिफ्ट भी दिया

कंगना रनौत ने सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। बहन और परिवार के साथ एक्ट्रेस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इसे अपना बेस्ट बर्थडे भी कहा। कमेंट सेक्शन में फैंस भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

Mar 23, 2026 - 21:19
 0
कंगना रनौत अपने 40वें बर्थडे पर पीएम मोदी से मिलीं,   बहन और परिवार संग की मुलाकात,   अनोखा गिफ्ट भी दिया


नई दिल्ली। कंगना रनौत 23 मार्च, सोमवार को एक साल और बड़ी हो गईं और एक्ट्रेस ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने बताया कि उनका जन्मदिन इस साल यादगार रहा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने 40वें जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें शेयर कीं। कंगना ने अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ अपने 40वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

इस मौके पर उन्होंने ऑफ-व्हाइट साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पोज देते हुए कंगना मुस्कुराती हुई नजर आईं। उनकी बहन रंगोली भी उनके साथ इस मुलाकात में शामिल थीं। अपने अनुभव को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।'

कुछ ही देर में, फैंस ने उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया। पीएम मोदी को कंगना ने एक अनोखी पेंटिंग भी गिफ्ट की, जो वो हाथ में लेकर खड़ी थीं। एक ने लिखा- दो महान लोग एक फ्रेम में। एक ने कहा- किंग और क्वीन साथ में। कुछ फैंस ने उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे प्यारी एक्ट्रेस भी कहा।

वर्कफंट पर, कंगना रनौत को आखिरी बार जनवरी 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। हालांकि एक्ट्रेस को उनके अभिनय के लिए सराहना मिली, लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही। इसके बाद, वो अपने राजनीतिक करियर में व्यस्त रहीं। कंगना रनौत फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' पर काम कर रही हैं। मनोज तापारिया इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं, जो कथित तौर पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा और अल्बलेस अस्पताल की नर्सों और मेडिकल स्टाफ की बहादुरी की सच्ची कहानी पर आधारित है।

कंगना इस फिल्म में नर्सों में से एक का रोल करती नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इस साल फरवरी में पूरी हो गई थी। फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।