'आगरा' ने रूहानी को बना दिया स्टार
मुंबई। अनुष्का शर्मा की बहन रूहानी शर्मा बालीवुड की अपनी पहली फिल्म से ही स्टार बन गई। उनकी इस पहली हिंदी का नाम 'आगरा' है। वैसे रूहानी शर्मा अनुष्का की सगी बहन नहीं हैं। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ है।
पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। रूहानी ने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया। उसके बाद उन्होंने तमिल फिल्मों से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया। तमिल के बाद तेलुगू में भी रूहानी डेब्यू कर चुकी हैं। दोनों ही इंडस्ट्री में रूहानी की एक्टिंग को लेकर खूब तारीफ हुई है।
उसके बाद रूहानी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 'आगरा' मूवी से डेब्यू किया। इस फिल्म में मोहित अग्रवाल, प्रियंका बोस, रूहानी शर्मा, विभा चिब्बर और सोनल झा अहम किरदार निभाती नजर आईं हैं। फिल्म का 2023 कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था।
रूहानी शर्मा आखिरी बार फिल्म ब्लॉकआउट में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी, सुनील ग्रोवर, मौनी रॉय अहम किरदार निभाते नजर आए थे। वह जल्द ही तमिल फिल्म मास्क में नजर आएंगी। रूहानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।