करवा चौथ से पहले 25 अक्टूबर को सजेगा सरगी मेला, जयपुर हाउस के श्रीराम मंदिर पार्क में जुटेंगी महिलाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न स्टॉल रहेंगे आकर्षण

आगरा। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर पंजाबी विरासत की महिलाओं की ओर से 25 अक्टूबर को जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में भव्य सरगी मेले का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में महिलाओं की सहभागिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर श्रीराम मंदिर में आयोजित बैठक में आयोजन की जिम्मेदारियां तय की गईं और इसे भव्य एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया गया।

Sep 30, 2026 - 22:24
 0
करवा चौथ से पहले 25 अक्टूबर को सजेगा सरगी मेला, जयपुर हाउस के श्रीराम मंदिर पार्क में जुटेंगी महिलाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न स्टॉल रहेंगे आकर्षण
पंजाबी विरासत की ओर से आगामी 25 अक्तूबर को होने जा रहे सरगी मेले की तैयारियों के लिए हुई बैठक में मौजूद पंजाबी समाज की महिलाएं।

बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम की संयोजिका रानी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में महिलाओं के सामूहिक सहयोग और उत्साह से सरगी मेले ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इस बार भी सभी महिलाएं मिल-जुलकर आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पिछले आयोजनों की भव्यता और महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता को देखते हुए इस वर्ष भी मेले को विशेष बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में पंजाबी विरासत के महामंत्री बंटी ग्रोवर भी मौजूद रहे। उन्होंने पंजाबी विरासत की ओर से आयोजन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं। कुसुम महाजन को सह-संयोजक और श्रीमती मधु बघेल को कार्यक्रम की मार्गदर्शिका बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य एवं आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी सह-संयोजक दीपी अहूजा और दीपिका अहूजा को सौंपी गई है।

मेले में लगने वाले विभिन्न स्टॉलों की व्यवस्था सह मीडिया प्रभारी सुनंदा अरोड़ा और सुनीता मेहता संभालेंगी। स्टॉल संबंधी जानकारी और सहभागिता के लिए सुनंदा अरोड़ा से 9568393903 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और होर्डिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीमती अंजना असीजा को दी गई है। उनसे 9319524101 पर संपर्क किया जा सकता है। इस कार्य में सोशल मीडिया प्रभारी मोनिका सचदेवा सहयोग करेंगी।

बैठक में मौजूद महिलाओं ने सरगी मेले को भव्य और यादगार बनाने के लिए पूरे उत्साह के साथ सहयोग देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। उनका कहना है कि सामूहिक सहयोग और उत्साह से इस वर्ष का सरगी मेला नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस मौके पर बाला छाबड़ा आरती, रितु चावला, अंजू बजाज, सिम्मी खुल्लर, उषा वेज, कीर्ति, रीता अरोड़ा, अंश, स्वीटी, सुमन महाजन और रुचि महाजन आदि मौजूद रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor