आपके सितारेः मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 का राशिफल और बुधवार, 18 नवम्बर का पंचांग

17 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Nov 16, 2026 - 23:32
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 का राशिफल और बुधवार, 18 नवम्बर का पंचांग

मेष :- व्यापार से जुड़े लोग अन्य कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे भविष्य में परेशानी आ सकती है। कोई भी सरकारी काम करते समय नियमों का पालन जरूर करें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा कि जरूरी कामों की एक सूची बनाकर उन्हें समय पर पूरा करें। पारिवारिक रिश्तों में अगर कुछ दूरियां थीं तो वे खत्म हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- बिजनेस में कुछ नए प्रोडक्ट शामिल करने से मुनाफा बढ़ सकता है। इससे प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग बातों से प्रभावित होंगे। हालांकि, किसी भी हालात में गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। व्यापार के लिहाज से दिन फायदेमंद रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। मेहनत ही सबसे बड़ा सहारा है। बिना मेहनत के काम अधूरा रह सकता है। छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। दिन थोड़ा हल्का लगेगा। किसी से उधार लेने से बचें, क्योंकि लौटाना मुश्किल हो सकता है। खर्च और कर्ज की योजना पहले से बनाकर चलें।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- समझदारी से विरोधियों को मात देने में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल बनेगा। यात्रा के दौरान कुछ जरूरी जानकारी भी मिल सकती है। हालांकि, कोई पुरानी गलती सामने आने पर सफाई देनी पड़ सकती है या माफी मांगनी पड़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- भूरा भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- जीवनसाथी की सलाह किसी फैसले में मददगार साबित होगी। ऑफिस में लोग व्यवहार और आकर्षण से प्रभावित होंगे। घर में सुख-सुविधाओं की चीजों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी भागीदारी रहेगी और रुका हुआ काम माता-पिता के आशीर्वाद से पूरा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताकर संतोष मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- पूरे आत्मविश्वास से किसी काम की शुरुआत होगी और उसमें सफलता की उम्मीद है। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी विवाद में पड़ने से पहले दोनों पक्षों को ध्यान से सुनना बेहतर रहेगा। बिना सोचे-समझे दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से काम समय पर पूरा हो सकेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव था तो वह दूर हो सकता है और रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी से आत्मविश्वास बढ़ेगा। मदद मांगने पर सहयोग भी मिल सकता है। पारिवारिक कलह का समाधान निकल सकता है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- रचनात्मक काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। साझेदारी में बनाई गई योजना सफल हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को भरोसेमंद परिणाम मिल सकते हैं। किसी पुराने लक्ष्य में सफलता नहीं मिलने से हल्की चिंता रह सकती है, लेकिन छात्रों के लिए दिन राहतभरा रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- किसी से पैसा उधार लेने से बचें, वरना लौटाना मुश्किल हो सकता है। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। प्रियजनों को खुश करने की कोशिशें सफल होंगी। बजट बनाकर चलने से भविष्य के लिए बचत हो सकेगी। पारिवारिक मुद्दे पर सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि कोई व्यक्ति गलत सलाह दे सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन से जुड़े कुछ मामलों में पक्ष में फैसला आ सकता है। काम से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें, वरना उलझन हो सकती है। बच्चों को दी गई जिम्मेदारी वे पूरी तरह निभाएंगे।

भाग्यशाली रंग- धूमल भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में जीत मिल सकती है। व्यापारी वर्ग अपनी कुछ योजनाएं फिर से शुरू करेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह काम की साबित हो सकती है। काम में अच्छी प्रगति होगी और मन प्रसन्न रहेगा। कोई जरूरी फैसला सही सोच-विचार के साथ लिया जा सकेगा।

भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- व्यक्तित्व में निखार आएगा और कोई मनोकामना पूरी होने पर धार्मिक कार्यक्रम या यात्रा में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। किसी एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से सफलता मिल सकती है। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक- 12

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-18 नवंबर 2026 का पंचांग-

वार: बुधवार।
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
माह: कार्तिक।
पक्ष: शुक्ल।

तिथि: नवमी कल प्रातः 7:05 बजे तक रहेगी।

चंद्र राशि: दिन-रात कुंभ राशि पर रहेगी।

चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र कल प्रातः 6:10 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र लगेगा।

योग: ध्रुव योग प्रातः 8:05 बजे तक रहेगा। इसके बाद व्याघात योग लगेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:42 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदय: प्रातः 6:40 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:27 बजे।

राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: अक्षय नवमी, जगद्धात्री पूजा, सतयुग दिवस और पंचक।

विशेष दिवस: कोई नहीं।

पंचक: जारी रहेगा।

मूल: कोई नहीं।

भद्रा: कोई नहीं।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor