दलित सम्मेलन के बाद सपा महानगर अध्य़क्ष शब्बीर अब्बास के घर पहुंचे अखिलेश यादव

आगरा। दलित महासम्मेलन में शिरकत के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के विभव नगर स्थित आवास पहुंचकर उनके परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया। करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत की, बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और चाय पर पारिवारिक माहौल में चर्चा की। इस दौरान उनकी सादगी और सहज व्यवहार ने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों का भी दिल जीत लिया।

Nov 16, 2026 - 22:44
 0
दलित सम्मेलन के बाद सपा महानगर अध्य़क्ष शब्बीर अब्बास के घर पहुंचे अखिलेश यादव
अपने आवास पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत करते शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास।

अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने शब्बीर अब्बास के परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और बच्चों को प्यार से आशीर्वाद दिया।

मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव की आत्मीयता केवल परिवार तक सीमित नहीं रही। उन्होंने आसपास के पड़ोसियों से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने किसी को निराश किए बिना सभी से सहजता से बातचीत की। आवास पर कार्यरत कर्मचारियों के प्रति भी उनका व्यवहार बेहद सम्मानजनक और स्नेहपूर्ण रहा। उन्होंने उनसे भी बातचीत कर अपनत्व का परिचय दिया।

शब्बीर अब्बास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह अपनापन और समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के प्रति सम्मान का भाव उनके परिवार और आगरा के परिचितों के लिए अविस्मरणीय रहेगा।

SP_Singh AURGURU Editor