कन्नौज में दंपति हत्याकांड के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
-संजीव शुक्ला- कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दंपति की सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी योगेश उर्फ पंगा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरसहायगंज थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद से फरार था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, योगेश उर्फ पंगा पर एक दंपति की हत्या करने का आरोप है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुरसहायगंज थाना पुलिस का आरोपी से आमना-सामना हो गया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में योगेश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ के बाद पुलिस घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि योगेश उर्फ पंगा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। दंपति हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस इस मामले में बड़ी कामयाबी मान रही है।