आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब चुनाव में डॉ. आनंद प्रताप सिंह बने सचिव, प्रो. स्मिता चतुर्वेदी संयुक्त सचिव निर्वाचित; 151 शिक्षकों ने किया मतदान

आगरा। आगरा कॉलेज के स्टाफ क्लब की कार्यकारिणी के सत्र 2026–28 के चुनाव में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। महाविद्यालय परिसर के बॉटनी थिएटर में मंगलवार को हुए चुनाव में कुल 158 शिक्षकों में से 151 ने मतदान किया। सचिव पद पर डॉ. आनंद प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव पद पर प्रो. स्मिता चतुर्वेदी और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. रणजीत सिंह ने जीत हासिल की। डॉ. धर्मवीर सिंह यादव ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर भी निर्वाचन संपन्न हुआ।

Oct 27, 2026 - 20:50
 0
आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब चुनाव में डॉ. आनंद प्रताप सिंह बने सचिव, प्रो. स्मिता चतुर्वेदी संयुक्त सचिव निर्वाचित; 151 शिक्षकों ने किया मतदान
आगरा कॊलेज स्टाफ क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारी।

चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चली। चुनाव अधिकारी प्रो. डी.सी. मिश्रा, प्रो. डी.बी. सिंह और डॉ. मृणाल शर्मा की देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।

सचिव पद पर डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने 11 मतों से दर्ज की जीत

सचिव पद के लिए डॉ. आनंद प्रताप सिंह और प्रो. विश्वकांत गुप्ता के बीच मुकाबला हुआ। डॉ. आनंद प्रताप सिंह को 81 मत मिले, जबकि प्रो. विश्वकांत गुप्ता को 70 मत प्राप्त हुए। इस तरह डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

संयुक्त सचिव पद पर प्रो. स्मिता चतुर्वेदी ने प्रो. सुनीता यादव को पराजित किया। प्रो. स्मिता चतुर्वेदी को 82 मत मिले, जबकि प्रो. सुनीता यादव को 69 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. रणजीत सिंह ने डॉ. अमरेश बाबू यादव को हराया। डॉ. रणजीत सिंह को 84 मत मिले, जबकि डॉ. अमरेश बाबू यादव को 64 मत प्राप्त हुए। वहीं, ऑडिटर पद पर डॉ. धर्मवीर सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था।

कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर इनकी जीत

कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए सात प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। मतगणना में डॉ. अनूप सिंह 101 मत प्राप्त कर सबसे आगे रहे। डॉ. रवि शंकर सिंह को 99, चेतन गौतम को 90, डॉ. अरविंद गुप्ता को 87 और डॉ. रविंद्र सिंह चौहान को 84 मत मिले। ये पांचों प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

अन्य प्रत्याशियों में प्रो. पी.के. दीक्षित को 83 और डॉ. खुशबू यादव को 70 मत प्राप्त हुए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम सभी शिक्षकों को साथ लेकर काम करेगी।

शिक्षकों ने जताई खुशी

नई कार्यकारिणी के गठन पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. शशिकांत पांडेय, प्रो. गौरव कौशिक, एफयूपीसीटीए के पूर्व सचिव प्रो. वाई.एन. त्रिपाठी, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. पी.बी. झा, प्रो. ए.के. सिंह, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रो. दिग्विजय सिंह, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. रिजु निगम, प्रो. रीता निगम और प्रो. शिवकुमार सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor