मलयालम इंडस्‍ट्री में उत्‍पीड़न से स्वरा भास्कर का दिल दहला

मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर अपनी बेबाक और बिंदास राय रखती हैं। अब उन्होंने जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर रिएक्ट किया है। स्वरा भास्कर ने हाल ही में यह रिपोर्ट देखी और इस पर रिएक्ट किया है। स्वरा भास्कर ने कहा कि उनका दिल दहल गया क्योंकि जो कुछ भी इसमें सामने आया है, वो सब जाना-पहचाना है। ऐसा कहकर स्वरा भास्कर ने कहीं न कहीं बॉलीवुड पर भी निशाना साधा है।

Aug 28, 2024 - 14:14
 0
मलयालम इंडस्‍ट्री में उत्‍पीड़न से स्वरा भास्कर का दिल दहला

इस कमेटी की रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने से पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। कई हीरोइनों ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच से लेकर यौन उत्पीड़न और नरक जैसे हालातों पर चौंकाने वाले खुलासे किए। इस रिपोर्ट के आने के बाद अम्मा ( द एसोसिएशन आफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) से 17 लोगों ने इस्तीफा भी दे दिया है, जिसमें स्टार मोहनलाल का भी नाम शामिल है। 

SP_Singh AURGURU Editor