अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी

मुंबई। मलाइका अरोड़ा से जुड़ी दुखद खबर आ रही है। दरअसल फिल्म अभिनेत्री के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता ने बांद्रा में अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

Sep 11, 2024 - 12:31
 0
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी

 

ये घटना आज सुबह 10 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई पहुंच चुकी हैं।  फिलहाल एक्ट्रेक के पिता के शव को बाबा अस्पताल में  रखा गया है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। उनसे संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कुछ खास पता नहीं चल पाया है।