मणिपुर के सिंगर की दिल्ली में पीट-पीट कर हत्या,  शोर का विरोध करने पर बुरी तरह पीटा

दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में रहने वाले मणिपुर के एक सिंगर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शोर का विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा गया था।

Sep 7, 2026 - 21:15
 0
मणिपुर के सिंगर की दिल्ली में पीट-पीट कर हत्या,  शोर का विरोध करने पर बुरी तरह पीटा

नई दिल्ली। साउथ-ईस्ट दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में रहने वाले मणिपुर के इंफाल के रहने वाले एक सिंगर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सिंगर विक्रम सिंह करीब 17 साल से परिवार के साथ इस इलाके में रहते थे और गिटारिस्ट भी थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात तकरीबन 11:30 से 12 के बीच पीटकर घायल कर दिया गया। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन पर मृतक के परिजन और मणिपुर के लोग पहुंचे हुए हैं। उनका कहना है कि आखिर क्यों इस तरीके से एक व्यक्ति को सड़क पर मार दिया गया। कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उनके साथ गाली गलौज किया था, जिनका विरोध जब विक्रम ने किया तो उस समय उन्हें कुछ नहीं किया गया। लेकिन रविवार की रात आठ लोगों ने पीट पीट कर उनकी जान ले ली। पुलिस थाने में आए लोगों ने बताया कि FIR हो चुकी है, जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उनकी खोज जारी है।

लोगों ने यह भी बताया की विक्रम जो परिवार के साथ यहां रहते थे अब उनके परिवार की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। फिलहाल कौन-कौन इस मामले में शामिल हैं, उन आरोपियों की खोज जारी है और उनके खिलाफ FIR हो चुका है। सनलाइट पुलिस स्टेशन पर इंसाफ की मांग करने पहुंचे लोग चाहते हैं कि विक्रम के परिवार को इंसाफ मिले।