पंजाब किंग्स की आईपीएल में चौथी जीत,   220 का टारगेट किया पार,  सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 220 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।  पावरप्ले में 105 रन बनाने के बाद भी हैदराबाद हारी।

Apr 11, 2026 - 19:30
 0
पंजाब किंग्स की आईपीएल में चौथी जीत,   220 का टारगेट किया पार,  सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया

न्यू चंडीगढ़। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला जारी है। सीजन के अपने चौथे मैच में पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। हैदराबाद ने महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले खेलते हुए 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। पंजाब के लिए प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने विस्फोटक फिफ्टी ठोकी। टीम ने 19वें ओवर में 7 गेंद रहते मैच को जीत लिया। पंजाब किंग्स की यह 4 मैचों में तीसरी जीत है। टीम का एक मैच बेनतीजा रहा था। वहीं हैदराबाद की टीम 4 में से तीन मैच हार चुकी है।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 264 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया।

इन दोनों के आउट होने के बाद हैदराबाद का रन रेट नीचे आ गया। कप्तान ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह का शिकार बने। अनिकेत वर्मा ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए। क्लासेन ने 39 रन बनाने में 33 गेंदों का सामना किया। आखिरी 5 ओवर में हैदराबाद ने सिर्फ 43 र नबनाए। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।