संस्कार भारती की 15 दिवसीय नृत्य कार्यशाला शुरू, 73 प्रशिक्षणार्थी ले रहे भाग

आगरा। भारतीय संस्कृति, कला और संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कार भारती, आगरा पश्चिम, ब्रज प्रांत की 15 दिवसीय नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ प्रताप नगर, जयपुर हाउस स्थित श्री बुर्जी वाला मंदिर में हुआ। उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने बच्चों को कला से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि नृत्य और अन्य कलाएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कारों के विकास और सामाजिकता की सीख देने का भी सशक्त माध्यम हैं। कार्यशाला में 73 प्रशिक्षणार्थियों सहित साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।

Oct 19, 2026 - 22:28
 0
संस्कार भारती की 15 दिवसीय नृत्य कार्यशाला शुरू, 73 प्रशिक्षणार्थी ले रहे भाग
संस्कार भारती की नृत्य कार्यशाला में भाग ले रहे प्रशिक्षणार्थी अतिथियों के साथ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, संरक्षक सीएस आंचल जैन, नरेंद्र पुरसनानी जेठा भाई तथा अग्रवाल संघ के महामंत्री शशिकांत गर्ग ने भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने कहा कि कला की साधना से जीवन में संस्कारों का उदय और विकास होता है। इसलिए प्रत्येक बच्चे को कलाओं से जुड़ना चाहिए। इससे उनकी रचनात्मक प्रतिभा विकसित होने के साथ व्यक्तित्व को भी सकारात्मक दिशा मिलती है।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति विविधता में एकरूपता का संदेश देती है। हमारी कलाएं केवल मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि संस्कारों का विकास करने और सामाजिकता का पाठ पढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ध्येय गीत से हुआ सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण

कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया, जबकि संयोजन मंत्री संगठन नीता गर्ग ने किया। ध्येय गीत का गायन श्याम तिवारी, प्रदीप सिंघल, नीता गर्ग और अंजुली बंसल ने किया। संस्कार भारती आगरा महानगर के उपाध्यक्ष छीतरमल गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में कवि संजय कुमार एडवोकेट, प्रदीप गर्ग, कवि प्रभुदत्त उपाध्याय, कवयित्री अलका शर्मा, आस्था गर्ग, रितिका अरोड़ा, राधा अग्रवाल, पिंकी, गुंजन अग्रवाल और अंजुलता श्रीवास्तव सहित 73 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor