तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल, वीके सक्सेना संभालेंगे लद्दाख, कई राज्यपाल हुए यहां से वहां

कई राज्यों में बड़ा उलटफेर हुआ है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लद्दाख का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, दिल्ली में तरनजीत सिंह संधू को उपराज्यपाल बनाया गया है। ऐसे ही कई राज्यों के राज्यपालों को यहां से वहां किया गया है।

Mar 5, 2026 - 23:18
 0
तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल, वीके सक्सेना संभालेंगे लद्दाख, कई राज्यपाल हुए यहां से वहां


नई दिल्ली। कई राज्यों में बड़ा उलटफेर हुआ है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लद्दाख का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, दिल्ली में तरनजीत सिंह संधू को उपराज्यपाल बनाया गया है। ऐसे ही कई राज्यों के राज्यपालों को यहां से वहां किया गया है।

तरनजीत सिंह संधु को दिल्ली का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं।
तेलंगाना के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
नंद किशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि अब से पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल होंगे।
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का काम संभालेंगे।
लद्दाख के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना को लद्दाख का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।