चीन में जिनपिंग-पुतिन से मिल सकते हैं ट्रंप, रूस बोला- परहेज नहीं
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि चीन के शेन्जेन में जल्द ही डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक कर सकते हैं। रूस ने भी कहा है कि मुद्दे पर सहमति बनने के बाद उसे भी ऐसी मुलाकात से कोई परहेज नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन और रूस के राष्ट्रपतियों के साथ त्रिपक्षीय मुलाकात की तैयारी में हैं। यह मुलाकात नवंबर में चीन के शेन्झेन में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपीईसी) शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकती है। रूस ने कहा है कि उसे ऐसी मुलाकात से कोई परहेज नहीं है।
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि चीन के शेन्जेन में जल्द ही डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक कर सकते हैं। रूस ने भी कहा है कि मुद्दे पर सहमति बनने के बाद उसे भी ऐसी मुलाकात से कोई परहेज नहीं है। इससे पहले बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन और जिनपिंग से एक साथ मुलाकात की थी। इस मुलाकात की पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी।
सरकारी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने रविवार को कहा कि मॉस्को ने रूस, अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों के बीच त्रिपक्षीय बैठक की संभावना से इनकार नहीं किया है। हालांकि, रयाबकोव ने कहा कि असल तैयारियों पर आगे बढ़ने से पहले यह समझना जरूरी है कि बैठक का एजेंडा क्या होगा। उन्होंने कहा, "यहां मुख्य सवाल यह है कि बैठक का मुख्य विषय क्या होगा और इसके नतीजे से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं।"
इस महीने की शुरुआत में, क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने नवंबर में चीन के शेन्जेन में होने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपीईसी) शिखर सम्मेलन में व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के मिलने की संभावना जताई थी। रविवार को रूसी समाचार एजेंसियों ने उशाकोव के हवाले से कहा कि हालांकि रूस, अमेरिका और चीन के नेताओं की ऐसी बैठक "फायदेमंद होगी," लेकिन इसका आयोजन करना शिखर सम्मेलन के मेजबान देश के अधिकार क्षेत्र में आता है।
उशाकोव ने कहा, "अगर वे ऐसी बैठक आयोजित कर पाते हैं – और इसके लिए कुछ हद तक कूटनीतिक तैयारियों की जरूरत होती है – तो मुझे लगता है कि यह हो सकती है।" उशाकोव ने कहा कि क्रेमलिन शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन के लिए द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करने की भी योजना बना रहा है, जिसमें शी जिनपिंग के साथ बैठक और "अगर मौका मिला तो" ट्रंप के साथ बैठक भी शामिल है।