कमला हैरिस जीतीं तो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज से तेज हो गया है। तमाम प्रारंभिक प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद मैदान में डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रम्प हैं। भारतीय मां और जमैका के पिता की संतान हैं। यदि वह चुनाव जीतती हैं तो वह पहली अमेरिकी महिला राष्ट्रपति होंगी। इसके साथ ही वह दूसरी अश्वेत राष्ट्रपति होंगी। इनसे पहले बराक ओबामा अश्वेत राष्ट्रपति रह चुके हैं।

Aug 24, 2024 - 13:42
 0

इससे पहले शिकागो में आयोजित डेमोक्रेटिक नेशनल कंवेंशन में हैरिस ने वादा कि वह सभी अमेरिकियों की नेता बनेंगी। उन्होंने गाजा में युद्धविराम की भी वकालत की हालांकि कहा कि इस्राइल के खुद के बचाव के लिए उठाए गए कदमों का समर्थन करती हैं। लेकिन क्या वह जो बाइडन से अलग होंगी और क्या वह डोनाल्ड ट्रम्प को हरा पाएंगी।यह एक बड़ा सवाल है। आने वाले दिनों में इसके जवाब मिलेंगे। इस समय अमेरिका में कराए जा रहे सर्वे में ट्रम्प और हैरिस बराबर - बराबर कीस्थिति में हैं। चुनाव में जीत किसकी होगी, यह अभी कोई संकेत नहीं मिल पा रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor