सुनीता विलियम्स के बिना अंतरिक्ष यान धरती पर लौटा
वाशिंगटन डीसी। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुश विलमोर को स्पेस स्टेशन ले जाने वाला यान तीन महीने बाद धरती पर सुरक्षित वापस आ गया। हालांकि सुनीता विलियम्स और विल्मोर की वापसी नहीं हो पाई है। अब उनकी वापसी के लिए नासा फरवरी में कोई यान भेज सकता है।
नासा के अनुसार तीन बड़े पैराशूट और एयरबैग की मदद से इस यान की लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई। यह अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हुआ था। इसको धरती पर आने में करीब छह घंटे लगे।
स्टारलाइनर ने 9.15 बजे पर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया था। तब इसकी गति करीब 2,735 किमी प्रति घंटा थी। यह सुबह 9.32 बजे अमेरिका में न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में लैंड हुआ।
इस अंतरिक्ष यान को बोइंग कंपनी ने नासा के लिए बनाया है। पांच जून को इससे सुनीता और बुच को अंतरिक्ष में भेजा गया था। यह सिर्फ आठ दिन का मिशन था, लेकिन इसके सुरक्षित लौटने पर कई तरह की शंकाएं थीं। इसलिए नासा ने फैसला किया कि एस्ट्रोनॉट्स को बोइंग के बजाए स्पेसएक्स के स्पेस क्राफ्ट से लाया जाएगा।