आपके सितारेः सोमवार, 27 अप्रैल 2026 का राशिफल और 28 अप्रैल 2026 का पंचांग

27 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Apr 26, 2026 - 22:53
 0
आपके सितारेः सोमवार, 27 अप्रैल 2026 का राशिफल और 28 अप्रैल 2026 का पंचांग

मेष :- उग्र स्वभाव पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। इस कारण कार्यस्थल पर काम सही समय पर पूरा करने की स्थिति नहीं रहेगी। अधिक परिश्रम की तुलना में कम फल की प्राप्ति होगी। संतान के विषय में चिंता हो सकती है। काम की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा करेंगे, उसमें सफलता भी प्राप्त होगी। अधूरा काम पूरा होने से राहत मिलेगी। पिता की ओर से लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सरकारी काम में आर्थिक लाभ मिल सकता है। संतान के लिए पूंजी निवेश करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर सभी काम आसानी से पूरे होंगे। विचारों में अस्थिरता की वजह से उलझन में आ सकते हैं। नए काम शुरू होंगे। मित्रों, सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य के सहयोग से वित्तीय लाभ भी संभव है। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा, प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- किसी बात से भय बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव की आशंका है। अभिमान किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। खर्च अधिक हो सकता है। मन असंतुष्ट रहेगा। किसी नियम विरुद्ध काम में नहीं पड़ना चाहिए। सरकारी काम में बाधा आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- आत्मविश्वास में वृद्धि से तेजी से निर्णय लेकर प्रगति की ओर बढ़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उग्र व्यवहार और वाणी के कारण किसी से मतभेद हो सकता है। पिता या बुजुर्ग से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सरकारी कामकाज जल्दी पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- शारीरिक तथा मानसिक रूप से बेचैनी रहेगी। ईगो के कारण किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी में सहकर्मी रवैए पर सवाल उठा सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। अचानक गलत जगह धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद की आशंका बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- शुभ फल की प्राप्ति होगी। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में खुशी के पल बिताएंगे। संतान और पत्नी से लाभ के समाचार मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। कार्यस्थल पर सभी काम समय पर पूरे होंगे। संतान की ओर से चिंता समाप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- पारिवारिक जीवन की वास्तविकता समझ में आएगी। घर में खुशी का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रगति संभव है। बुजुर्गों तथा अधिकारियों से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोगों के साथ अधिक घुलने-मिलने से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- नया कदम खतरे में डाल सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। किसी भी काम में उत्साह नहीं रहेगा। तन और मन में चिंता और डर बना रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है। अधिकारी के साथ विवाद से नुकसान हो सकता है। विरोधियों से बचकर काम करें। केवल अपने कार्य पर ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए शांत स्वभाव जरूरी होगा। भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है। अचानक यात्रा का योग है, जिसमें खर्च होगा। नए संबंधों की ओर अभी आगे न बढ़ें। खानपान में विशेष ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सरकारी कामकाज अच्छे से पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- आनंद और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी और रोमांस के अवसर मिलेंगे। घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। समाज में सम्मान मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और सुंदर वस्त्र का आनंद मिलेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। क्रोध वाणी और व्यवहार में दिख सकता है। नौकरी में कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त होगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहेगा। अधूरा कार्य पूरा होने से प्रसन्नता का भाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-28 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह - पक्षः वैशाख, शुक्ल पक्ष।

तिथिः द्वादशी शाम 06:51 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी।

चंद्र राशिः कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 10:36 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र।

योगः व्याघात रात्रि 09:04 बजे तक, उपरांत हर्षण योग।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से 12:42 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:44 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:49 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहारः मोहिनी एकादशी पारण, परशुराम द्वादशी, प्रदोष व्रत।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor