आपके सितारेः मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 का राशिफल और बुधवार, 21 अक्टूबर का पंचांग
20 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- अचानक लाभ मिलेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन काम के बीच परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे, जिससे परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल बढेगा। राजकीय सहयोग भी मिलता हुआ नजर आ रहा है। सेहत को लेकर सजग रहें तो बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं और उनके लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं। व्यवसाय में जितनी मेहनत की है, उसका वैसा ही परिणाम अवश्य मिलेगा, जिससे सुकून महसूस करेंगे। धन पद और प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य भी आज भरपूर साथ देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज शाम को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। कोई शत्रु विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। व्यापार में विरोधी शांत रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा खासा मुनाफा होगा और आर्थिक योजना भी सफल रहेगी। कारोबार में गति आएगी। संतान के विवाह से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- भौतिक सुख सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन ऑफिस में साथ काम करने वाले सहकर्मियों के कारण कुछ तनाव महसूस हो सकता है। अगर किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न दें क्योंकि उसे वापस पाना मुश्किल होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- लंबे समय से रुके हुए कार्यों के शुरू होने आप उत्साहित रहेगे। परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। वाणी और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ और उपहार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संपर्क का दायरा बढेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- रोजगार की तलाश मे जुटे लोगो को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि नौकरी में कोई विवाद चल रहा है तो इसका समाधान हो सकता है लेकिन गुस्से पर काबू रखना चाहिए। माता के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- अनावश्यक खर्च को कंट्रोल कर पाएंगे। व्यवसाय में किए गए प्रयास सफल होंगे। सेहत में सुधार आने से मन भी प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। संतान के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, अन्यथा वे व्यवसाय को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। शाम के समय घर कोई मेहमान आ सकता है जिससे प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- कामकाज और रोजगार में दिन अच्छा रहेगा। उपहार और सम्मान मिलने से भी लाभ होगा। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि आने से परिवार प्रसन्न रहेगा। कुछ प्रिय लोगों से बात हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, लेकिन आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी भी तरह के अनावश्यक खर्च से दूर रहने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी काम के पूरे होने से मन में हर्ष की अनुभूति होगी। ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। व्यापार में कुछ नया करने की सोचेंगे तो उसमें बड़ी सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-पंचांग 21 अक्टूबर 2026, बुधवार-
विक्रम संवत : 2083
शक संवत : 1948
माह : अश्विन।
पक्ष : शुक्ल।
तिथि : दशमी अपराह्न 02:11 बजे तक, उपरांत एकादशी।
चंद्र राशि : प्रातः 07:00 बजे तक मकर, उपरांत कुंभ राशि।
चंद्र नक्षत्र : धनिष्ठा शाम 07:48 बजे तक, उपरांत शतभिषा।
योग : गण्ड अर्द्धरात्रि 12:33 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग।
अभिजीत मुहूर्त : पूर्वाह्न 11:40 से 12:26 बजे तक।
शुभ मुहूर्त : रवियोग।
सूर्योदय : प्रातः 06:21 बजे।
सूर्यास्त : सायं 05:45 बजे।
राहुकाल : मध्याह्न 12:00 से दोपहर 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहार : विद्या आरम्भ दिवस, बंगाल विजयादशमी, मध्वाचार्य जयंती, मैसूर दसरा, काशी भरत मिलाप।
विशेष दिवस : कोई नहीं।
पंचक : प्रातः 07:00 बजे से प्रारम्भ।
मूल : कोई नहीं।
भद्रा : अर्द्धरात्रि 02:35 बजे से अगले दिन अपराह्न 02:47 बजे तक।
दिशाशूल : उत्तर दिशा में।