आपके सितारेः सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 का राशिफल और मंगलवार, 27 अक्टूबर का पंचांग

26 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।

Oct 25, 2026 - 22:26
 0
आपके सितारेः सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 का राशिफल और मंगलवार, 27 अक्टूबर का पंचांग

मेष :- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे. बिजनेस में नई योजनाओं का विस्तार होगा, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ प्राप्त होगा. लव लाइफ में साथी के साथ वैचारिक तालमेल बहुत ही सुंदर रहेगा, एक-दूसरे के प्रति समर्पित महसूस करेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही स्फूर्तिवान और प्रसन्न रहेंगे. किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं.

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- करियर में काम का दबाव हो सकता है, इसलिए कार्यों को धैर्य के साथ पूरा करें. बिजनेस में कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें और धन के लेन-देन में पूरी तरह सतर्कता बरतें. वैवाहिक जीवन में साथी के साथ किसी बात को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है, वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य में पेट या पाचन से संबंधित समस्याओं के प्रति सचेत रहें. मेहनत पर भरोसा रखें और व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद करने से बचें.

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- करियर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बिजनेस में नई साझेदारी या सौदों से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं. लव लाइफ में साथी के साथ सुखद समय बीतेगा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मानसिक रूप से शांत और प्रसन्न महसूस करेंगे. कार्यों के प्रति काफी सजग रहेंगे. भाइयों का सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- करियर में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, लेकिन मेहनत से सभी बाधाओं को पार कर लेंगे. बिजनेस में प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें और कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें. लव लाइफ में साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संवाद को प्राथमिकता दें. स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाही न करें, पर्याप्त आराम लें. बजट की समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें.

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- करियर में बौद्धिक क्षमता की सराहना होगी और जटिल कार्यों को आसानी से निपटा लेंगे. बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभ के द्वार खोलेंगे. दाम्पत्य जीवन में साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे. किसी नए कार्य की शुरुआत या किसी बड़े प्रोजेक्ट की योजना बना सकते हैं.

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. बिजनेस में आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें और किसी पर भी अंधविश्वास न करें. लव लाइफ में साथी के साथ घर की सुख-सुविधाओं को लेकर चर्चा हो सकती है. स्वास्थ्य में माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और स्वयं भी पर्याप्त विश्राम करें. व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- बिजनेस में नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में काफी लाभकारी सिद्ध होंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे और एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर समझेंगे. स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा और काफी स्फूर्तिवान महसूस करेंगे. दिन नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा है. सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, दिन खुशियां और तरक्की लेकर आएगा. संतान के विवाह संबंधी समस्या समाप्त होगी।

भाग्यशाली रंग- केसरी | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- करियर में धन संबंधी मामलों में बहुत सतर्क रहें और सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें. बिजनेस में किसी भी प्रकार के बड़े निवेश को करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. जीवनसाथी के साथ बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आंखों का थोड़ा ध्यान रखें. बजट की समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें. धैर्य बनाए रखना ही हितकर साबित होगा.

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- परिश्रम से नई उपलब्धियां हासिल करेंगे. बिजनेस में नए सौदे सफल होंगे, जो भविष्य में लाभप्रद सिद्ध होंगे. लव लाइफ में साथी के साथ रिश्ता और भी गहरा और मजबूत होगा. स्वास्थ्य के प्रति पहले से बेहतर महसूस करेंगे, ऊर्जा का संचार बना रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे. आत्मविश्वास को बनाए रखें और कार्यक्षमता का पूरा लाभ उठाएं।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर:- करियर में काम का दबाव हो सकता है और किसी अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस में सावधानी बरतें और किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें. लव लाइफ में साथी के साथ थोड़ी दूरियां महसूस हो सकती हैं, इसलिए संवाद को प्राथमिकता दें. स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें. व्यर्थ की भागदौड़ से बचें. आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेने से मन को शांति प्राप्त होगी. धैर्य रखें.

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- करियर में मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बिजनेस में अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं. लव लाइफ में साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की सुखद योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मानसिक रूप से काफी प्रसन्न महसूस करेंगे. शुरू किए जाने वाले कार्यों में सफलता की पूरी संभावना है.

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- करियर में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और व्यापारिक सौदों में अच्छा लाभ मिलेगा. लव लाइफ में साथी के साथ तालमेल बहुत ही सुंदर रहेगा और आपसी प्रेम गहरा होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है, ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा. कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धन कोष में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-27 अक्टूबर 2026 का पंचांग-

वार: मंगलवार।

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

माह: कार्तिक।

पक्ष: कृष्ण।

तिथि: प्रतिपदा प्रातः 07:01 बजे तक, उपरांत द्वितीया कल प्रातः 04:06 बजे तक, उपरांत तृतीया रहेगी।

चंद्र राशि: रात्रि 09:06 बजे तक मेष, उपरांत वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र अपराह्न 03:39 बजे तक, उपरांत कृतिका रहेगा।

योग: सिद्धि प्रातः 10:03 बजे तक, व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 से 12:25 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदय: प्रातः 06:25 बजे।

सूर्यास्त: सायं 05:40 बजे।

राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: कार्तिक मास प्रारंभ, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मासिक कार्तिगाई, द्वितीया तिथि का क्षय।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्रा: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor