आगरा कॉलेज का सितारा चमका: अनुज सिंह का विज्जी ट्रॉफी के लिए नॉर्थ ज़ोन टीम में चयन

आगरा। आगरा कॉलेज से जुड़े प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी अनुज सिंह का चयन प्रतिष्ठित विज्जी ट्रॉफी हेतु नॉर्थ ज़ोन टीम में हुआ है। अनुज सिंह की यह उपलब्धि आगरा कॉलेज की खेल परंपरा को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रही है।

Feb 25, 2026 - 18:34
 0
आगरा कॉलेज का सितारा चमका: अनुज सिंह का विज्जी ट्रॉफी के लिए नॉर्थ ज़ोन टीम में चयन
अनुज सिंह का फाइल फोटो।

अनुज सिंह ने निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और मैदान पर शानदार प्रदर्शन के दम पर यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि अनुज सिंह, आगरा कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनूप सिंह के भाई हैं। शिक्षा और खेल, दोनों क्षेत्रों में यह पारिवारिक उपलब्धि कॉलेज के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है।

इस अवसर पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम, समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने अनुज सिंह को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

SP_Singh AURGURU Editor